श्री गुरु नानक जन्मोत्सव का विशेष आयोजन 

Brajkishore Bhardwaj
Advertisements
Advertisements

श्री गुरु नानक जन्मोत्सव का विशेष आयोजन 

श्री गुरुनानक जन्मोत्सव का त्रिदिवसीय आयोजन

तीन दिनों तक होगा प्रभातफेरी का आयोजन

15 नवंबर को मनाया जाएगा श्री गुरुनानकजी का 555 वां जन्मोत्सव


जुन्नारदेव, (दुर्गेश डेहरिया)। सिख धर्म के प्रवर्तक एवं सिख अनुयायियों के प्रथम गुरु श्री गुरुनानकजी का 555 वां जन्म महोत्सव हर्षोल्लास से मनाया जाएगा। इस अवसर पर लगातार तीन दिन तक प्रातः कालीन बेला में प्रभात फेरी का आयोजन किया जाएगा।

इस वर्ष नगर की श्री गुरुसिंग सभा (गुरुद्वारा), जुन्नारदेव के द्वारा सिख संप्रदाय के आराध्य एवं प्रवर्तक श्री गुरु नानक जी का 555 वां जन्म महोत्सव हर्षोल्लास से मनाया जाएगा।

इस अवसर पर आगामी 13, 14 एवं 15 नवंबर को प्रातः 5:30 बजे से प्रभात फेरी का आयोजन किया जाएगा। यह प्रभात फेरी स्थानीय श्री गुरु सिंग सभा गुरुद्वारा से प्रातः 5:30 बजे प्रारंभ होकर नगर भ्रमण कर वापस गुरुद्वारा पहुंचेगी, जहां पर गुरु प्रसाद का वितरण कर समापन होगा। इससे पहले प्रातः काल 5:00 बजे से श्री गुरुग्रंथ का प्रकाश प्रारंभ होगा, तत्पश्चात जपजीत साहब का पाठ संपन्न होगा।

Advertisements

15 नवंबर को श्री गुरुनानकजी के 555 वे जन्म दिवस अवसर पर विशेष आयोजन

सिख धर्म के प्रवर्तक श्री गुरु नानक जी की 555 वह जन्म महोत्सव के पावन अवसर पर श्री पाठ साहिब की समाप्ति प्राप्त 11:00 होगी। इसके पश्चात भजन, कीर्तन व अरदास का कार्यक्रम होगा। इसके पश्चात दोपहर 12:30 बजे से गुरु का लंगर वितरित किया जाएगा। श्री गुरु सिंग सभा ने इस अवसर पर नगर के समस्त धार्मिक जनों से इस कार्यक्रम में उपस्थित होकर धर्म लाभ अर्जित करने की निवेदन किया है।

Advertisements
Advertisements
Share This Article
नमस्कार, मैं ब्रजकिशोर भारद्वाज पिछले 4 सालों से पत्रकारिता, Content Writing, Web Development की फिल्ड में कार्यरत हूँ। मैं Samacharokiduniya.in, Naukarifinder.com, Phonekadoctor.com पर हर तरह के कंटेंट लिखता हूँ।
Leave a comment

You can't copy content of this page, Sorry

Team Samacharokiduniya (:

Discover more from समाचारों की दुनिया

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Advertisements