नवागत पुलिस अधीक्षक अजय पांडे ने छिंदवाड़ा का कार्य भार ग्रहण किया

Brajkishore Bhardwaj
Advertisements
Advertisements

नवागत पुलिस अधीक्षक अजय पांडे ने छिंदवाड़ा का कार्य भार ग्रहण किया


छिंदवाड़ा, (दुर्गेश डेहरिया)। मध्य प्रदेश शासन ने तबादला लिस्ट जारी की जिसमें छिंदवाड़ा एसपी मनीष खत्री को 9 माह के कार्यकाल में बदल दिया इनके स्थान पर आज भोपाल 23 बटालियन से अजय पांडे 2016 बेंच के IPS छिंदवाड़ा पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचे और कार्यभार लिया इस अवसर पर एस एसपी एपी सिंह ने स्वागत किया। पत्रकारों से बातचीत के दौरान नवागत एसपी ने कहा कि निर्विवाद रूप से पुलिस की कार्यवाही जारी रहेगी चाहे मादक पदार्थ के खिलाफ सम्पत्ति संबंधी अपराध हो चाहे नशे के खिलाफ हो यह पुलिस का मूल काम है। जनता में पुलिस के प्रति ज्यादा से ज्यादा सम्मान बढे़।

बदमाशों में खौफ बने काम अच्छा करें लोगों के बीच में जाएंगे और जनसहयोग प्राप्त करेंगे जिससे सकारात्मक परिणाम मिलेंगे। वर्तमान में पुलिस के पास रोज नये चैलेंज आते हैं अपराधियों का क्राइम करने का तरीका भी बदल रहा है यह जरूरी नहीं की जिस प्रकार के अपराध शहर में होते हो गांव देहात में ना हो। बड़े शहर में हो छोटे शहर में न हो। आरोपियों के द्वारा टेक्नोलॉजी का दुरुपयोग हो रहा है। एक्सटॉर्शन, सायबर फ्राड बढ़ गये है।

Advertisements

जिला पुलिस टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल करके बेहतर रिजल्ट देगी। बदमाशों के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी रहेगी मादक पदार्थों के अभियान चलता रहेगा। छिन्दवाड़ा शांतिप्रिय जिला है लेकिन परिस्थितियां बदलते देर नहीं होती। पुलिस को लगातार अपडेट करना होता है इन सब चीजों के लिए। पुलिस और जनता का संवाद बढ़े इस समय जो पुलिस के पास तंत्र है उससे ही बेहतर काम होगा।

Advertisements
Advertisements
Share This Article
नमस्कार, मैं ब्रजकिशोर भारद्वाज पिछले 4 सालों से पत्रकारिता, Content Writing, Web Development की फिल्ड में कार्यरत हूँ। मैं Samacharokiduniya.in, Naukarifinder.com, Phonekadoctor.com पर हर तरह के कंटेंट लिखता हूँ।
Leave a comment

You can't copy content of this page, Sorry

Team Samacharokiduniya (:

Discover more from समाचारों की दुनिया

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Advertisements