जुन्नारदेव खेल मैदान में तालाब बनाने जनता में नाराजगी
जुन्नारदेव, (सोनू उईके)। ग्राम पंचायत भतोडिया खुर्द में खेल मैदान का निर्माण कार्य पूर्व में कराया गया था। जिसमें अब निस्तारी तालाब का काम प्रारंभ किया गया है। ग्रामीणों ने पंचायत पर मनमानी का आरोप लगाते हुए इस निर्माण कार्य को तत्काल रोकने की गुहार जनपद पंचायत से लगाई गई थी लेकिन यहां भी उनकी सुनवाई नहीं हुई और मौके पर काम चालू हो गया।
ग्रामीणों ने बताया कि सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन और बच्चों के खेलने के लिए यह एकमात्र उपयोगी मैदान है जहां पर पंचायत द्वारा कार्य कराया जा रहा है जिम्मेदारों को जब ग्रामीणो द्वारा मना किया गया है। तो उल्टे ही धमकाते हुए उक्त कार्य में व्यय की गई राशि की मांग गांव वालों से की गई और हठधर्मिता दिखाते हुए काम चालू कराया गया।

इतना ही नहीं गांव में एक ही नाले में तीन निस्तार तालाब और एक खेत तालाब बनवाया गया था जो बारिश में फूट गया उसके बाद से इसका काम चालू नहीं कराया गया जिसके कारण यहां जलसंरक्षण नहीं हो पा रहा है। कई दफा पंचायत से इस फूटे हुए तालाब को मरम्मत के लिए मांग की गई लेकिन हर फंड का रोना रोकर पंचायत में किनारा कर दिया जिससे गांव की जनता में आक्रोश है।
