राष्ट्रीय हिंदू सेना जिलाध्यक्ष ने दुर्घटना में घायल युवक को तत्काल पहुंचाया अस्पताल
बैतूल। मानवता की मिसाल पेश राष्ट्रीय हिंदू सेना के जिला अध्यक्ष अनुज राठौर ने की मानवता की मिसाल पेश दुर्घटना में घायल युवक को तत्काल एंबुलेंस पर सुचना कर पहुंचाया जिला अस्पताल। जबकि आने जाने वाले राहगीर में से कोई भी घायल युवक की मदद के लिये आगे नहीं आया सब मुक दर्शक बने रहें।

प्राप्त जानकारी के अनुसार बैतूल बाजार थाना क्षेत्र के वंश ढाबा के समीप बाइक सवार युवक सड़क दुर्घटना में बुरी तरह घायल हो गया था जो की सड़क पर तड़प रहा था। जिसकी एंबुलेंस को सूचना कर राष्ट्रीय हिन्दू सेना के जिला अध्यक्ष अनुज राठौर एवं अन्य साथियों व राहगीरों के सहयोग से घायल युवक को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टरों व्दारा घायल युवक का इलाज चल रहा है, तथा दुर्घटना की सूचना प्रदेश अध्यक्ष दीपक मालवीय ने बैतूल बाजार थाना प्रभारी को को दी गई।
