Chhindwara Samachar : धड़ल्ले से फल-फूल रहे अवैध कारोबार

Brajkishore Bhardwaj
Advertisements
Advertisements

Chhindwara Samachar : धड़ल्ले से फल-फूल रहे अवैध कारोबार

दस के हजार बनाने के फेर में बच्चे और महिलाऐ भी नहीं है पीछे, खूब लगा रहे दांव

क्षेत्र में खुलेआम चल रहे अवैध धंधे सट्टा,शराब,रेत कोल उत्खनन पर रोक लगाने के लिए सौंपा ज्ञापन


गुढ़ी अंबाड़ा/जुन्नारदेव, (दुर्गेश डेहरिया)। काले हीरे का गढ़ और शासन की मजबूत आर्थिक स्थिति का आधार कहलाने वाला कोयलांचल क्षेत्र इन दिनों सट्टा बाजार का भी मजबूत आधार बनता जा रहा हैं।क्षेत्र में हमेशा सुर्खियों में रहे गुढ़ी अंबाड़ा में सट्टा लिखाने के लिए परेशान होने की जरूरत नहीं है क्योंकि यहां स्थानीय प्रशासन की मेहरबानी से दर्जनों स्थानों पर खुलेआम सट्टा पट्टी काटी जाती है क्षेत्र में सट्टे का कारोबार अमरबेल की तरह पनप रहा है जिस पर रोक लगाना एक चुनौती के समान है।

कोयलांचल क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्रामीण इलाकों में अवैध धंधो का ग्राफ़ लगातार बढ़ता जा रहा हैं।क्षेत्र में शाम होते ही शराब के पैमाने छलकाए जाने लगते हैं गुढ़ी,अंबाड़ा, नजरपुर, जमकुंडा,एवं आसपास के क्षेत्रों में खुलेआम गली कूचों में चल रही दर्जनो अवैध शराब की कुचिया इसमें मददगार साबित हो रही है शाम होते ही शराब के नशे में झूमते के शराबियों द्वारा क्षेत्रो में उत्पात मचाया जाता है जिससे जिससे महिला बच्चे अक्सर शर्मसार होते हैं।

जुन्नारदेव थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली पुलिस चौकी अंबाड़ा इन दिनों क्षेत्र में अवैध कारोबार जमकर फल -फूल रहे है क्षेत्र में खुलेआम बंद खदानों में माफिया के द्वारा अवैध उत्खनन कोयला चोरी एवं कोल परिवाहन रात भर टू व्हीलर बिना नंबर एवं लाईट के वाहन से चौकी के सामने से तेज रफ्तार से फर्राटा भर रहे हैं ।इसी क्रम में सट्टा व्यवसाय अपने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं क्षेत्र में बेख़ौफ संचालित हो रहे सट्टा अपने चरम पर है यहां बस स्टैंड क्या पान ठेले,क्या होटल हेयर सैलून और निजी आवास सहित दर्जनो स्थान सट्टा पट्टी दुकान खोल कर काटते सटोरियों को देखा जा सकता हैं।

गुढ़ी अंबाड़ा क्षेत्र में पूर्व से ही कई तरह के अवैध कारोबार जैसे रेत रोक के बाद भी बिना नंबर प्लेट के ट्रैक्टर से अवैध रूप से परिवाहन किया जा रहा है ,जुआ, शराब, अवैध कोल उत्खनन अपनी पैठ बनाए हुए हैं वही अब सट्टा जो समाज की बुराई का अवैध कारोबार का अंश था वह भी अमरबेल की तरह फैलते हुए बड़े रूप में संचालित होने लगा है। यहां कई बड़े रसूखदार और पुलिस के संरक्षण में इस कारोबार पर चार चांद लगाए जा रहे हैं।

क्षेत्र में खुलेआम संचालित हो रहे सट्टा के कारोबार के दलदल में गरीब लगातार 10 के 1000 बनाने के खेल में फसता चला जा रहा हैं ओपन क्लोज के चक्कर में सुबह से लेकर रात तक नाबालिग बच्चे, महिलाएं सहित पुरूष इस लत के आदि हुए जा रहे हैं और अपनी मेहनत की मेहनत की गाड़ी कमाई सट्टे में गवा रहे हैं जिससे हमेशा अक्सर घरों में आपसी कलह की स्थिति बनी रहती है गुढ़ी अंबाड़ा क्षेत्र में दर्जनो स्थान पर संचालित हो रहे सट्टा कारोबार को लेकर कई शिकायतें भी की गई हैं। क्षेत्र वासियों एवं महिलाओं ने सट्टा के अवैध कारोबार को लेकर पुलिस चौकी अंबाड़ा में ज्ञापन सौंपते हुए पुलिस अधीक्षक से क्षेत्र में खुलेआम संचालित हो रहे सट्टा और,अवैध शराब कारोबार पर रोक लगाने की मांग की है।

शाम होते ही सजते हैं मयखाने

कोयलांचल में शराब,एंव नशे का कारोबार अपने पूरे शबाब पर हैं। क्षेत्र में कई,स्थानो पर शाम होते ही शराब की महफिल जमने का दौर शुरू होता है जो देर रात तक थमने का नाम नहीं लेता।इस अवैध कारोबार के लिए स्थानीय प्रशासन और आबकारी विभाग की मौन स्वीकृति मिली है जिस के कारण गुढ़ी अंबाड़ा क्षेत्र में जगह जगह कुचिया संचालक के द्वारा बैखौफ होकर शराब के शौकीनो को शराब परोस रहे हैं क्षेत्र में बड़े पैमाने पर शराब की बिक्री का अवैध कारोबार चल रहा है, लेकिन इस पर अंकुश लगाने की दिशा में अब तक कोई ठोस कदम स्थानीय पुलिस प्रशासन और आबकारी विभाग ने नहीं उठाए हैं। इस तरह कोयलांचल क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्रामीण इलाकों कच्ची शराब का गढ़ बना हुआ है नजरपुर के उड़िया मोहल्ला, जमकुंडा, गुढ़ी , अंबाडा, सहित आसपास के क्षेत्र में खुलेआम संचालित हो रहा है।पूर्व में कई शिकायतें के बाद भी क्षेत्र में कार्यवाही का अभाव देखा गया है।

जिसके कारण महिलाओं सहित ग्रामीणो ने अंबाडा़ पुलिस चौकी में ज्ञापन देकर क्षेत्र में चल रहे अवैध कारोबार कोयला, सट्टा एवं शराब जैसी सामाजिक बुराइयों पर रोक लगाने की मांग की है। कांग्रेस ने पुलिस पुलिस चौकी के सामने धरना प्रदर्शन कर भाजपा के दबाव में काम करने का विरोध जताते हुये जमकर नारेबाजी की। ज्ञापन प्रस्तुत करते समय कांग्रेस ने पुलिस अधिकारियों से मांग की कि अविलम्ब कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर फर्जी पुलिस प्रकरण दर्ज करना बंद करें।

भाजपा के दबाव में पुलिस व प्रशासन अवैध धंधों व गुंडागर्दी करने वालों को जो संरक्षण दे रही है उसे तत्काल बंद करें। कांग्रेस ने जनप्रतिनिधियों व कार्यकर्ताओं ने खुली चेतावनी देते हुये कहा कि पुलिस को चेताने के लिये यह ज्ञापन शांतिपूर्ण तरीके से प्रस्तुत किया गया है। अगर मांगों पर तत्काल अमल नहीं किया जाता है तो कांग्रेस उग्र आंदोलन करेगी जिसकी सम्पूर्ण जवाबदारी पुलिस और प्रशासन की होगी

Advertisements

विधानसभा प्रभारी राजीव तिवारी, ब्लॉक अध्यक्ष कमल राय, समन्वयक बसंत मालवीय, कार्यकारी अध्यक्ष हरिप्रसाद गुड्डा, गगन खंडूजा, विधानसभा युवक कांग्रेस अध्यक्ष राजा दुबे, युकां ब्लॉक अध्यक्ष मुकुल दुबे, नगर कांग्रेस कमेटी परासिया अध्यक्ष वीर बहादुर, ब्लॉक महिला कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सोनी, नगर महिला कांग्रेस अध्यक्ष सावित्री वर्मा,रामचंद्र पवार फारुक सिद्दीकी सहित कांग्रेस के समस्त विभाग व प्रकोष्ठों के पदाधिकारी एवं सैकडो की संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Advertisements
Advertisements
Share This Article
नमस्कार, मैं ब्रजकिशोर भारद्वाज पिछले 4 सालों से पत्रकारिता, Content Writing, Web Development की फिल्ड में कार्यरत हूँ। मैं Samacharokiduniya.in, Naukarifinder.com, Phonekadoctor.com पर हर तरह के कंटेंट लिखता हूँ।
Leave a comment

You can't copy content of this page, Sorry

Team Samacharokiduniya (:

Discover more from समाचारों की दुनिया

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Advertisements