धूमधाम से मनाया पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी का जन्मदिन
दमुआ, (दुर्गेश डेहरिया)। नगरीय क्षेत्र इंदिरा चौक पर कल रात्रि 8 बजे रंग बिरंगी आतिशबाजी और पटाखे फोड़ कर आयरन लेडी का जन्मदिन बड़े ही उत्साह के साथ मनाया गया इस कार्यक्रम में विधायक सुनील उईके ने केक काटा और उपस्थित वरिष्ठ जनों को अपने हाथों से खिलाया।
हैप्पी बर्थडे डे टू यू गीत पर नृत्य किया विधायक ने संक्षिप्त उद्बोधन दिया आज के दिन यह संकल्प लें ऐसी ताकतों को उखाड़कर फेंकना है जो गरीबों के साथ अन्याय अत्याचार इस क्षेत्र में कर रही है। इस प्रदेश ओर जिले ओर देश के अंदर जो ताकतें काम कर रही है हमारा भाईचारा बिगाड़ने का काम कर रही है इंदिरा गांधी ओर कांग्रेस ने इस देश को बनाने का काम किया।
सद्भाव बनाने का काम किया सभी जाति और धर्म को सम्मान देते हुए आगे बढ़े उसे इस देश को दिशा देने का काम किया लेकिन उस दिशा को भटकने का काम भारतीय जनता पार्टी ओर आरएसएस जैसी ताकतों को उखाड़कर फेंकना होगा। ये संकल्प हमको लेगा होगा। जिससे हमारे देश ओर जिले विधानसभा में अमन-चैन का वातावरण बना रहे। जिस प्रकार से एक मिशाल शांतिप्रिय देश की है। आज वो कहीं ना कहीं देश की छवि को खराब करने का काम कर रही है।

हम सभी को संकल्प लेना होगा तभी महंगाई से छुटकारा ओर नौजवानों को रोजगार मिलेगा जरूरत मंदों की मदद होगी इसलिए हमको ऐसी ताकतों को उखाड़कर फेंकना इस दौरान पूर्व नपा अध्यक्ष सुभाष गुलबाके, छोटू पाठक, विनोद निरापूरे, घनश्याम तिवारी, ब्लाक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष नीटू गांधी,यूथ कांग्रेस एनएसयूआई कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे।
