Chhindwara Samachar : ताल खमरा मेला में अव्यवस्थाओं को लेकर विधायक ने जताई नाराजगी
जुन्नारदेव, (दुर्गेश डेहरिया)। ताल खमरा प्रसिद्ध भूतों के मेले में मालनमाई के दरबार में पूजा-अर्चना करने पहुंचे विधानसभा क्षेत्र 122 के विधायक सुनील उईके ने क्षेत्र की सुख शांति समृद्धि की कामना की।
मेले में अव्यवस्थाओं को लेकर प्रशासन पर सवाल खड़े किए और इस लापरवाही पर कड़ी नाराजगी जताई उन्होंने बताया कि स्नान करने वाली जगह पर गंदगी का अंबार लगा। मेले में आने वाले श्रद्धालुओं के लिए पर्याप्त व्यवस्था नही की गई। मंदिर परिसर में घाट निर्माण, शौचालय बनाए जाए चेंजिंग रूम बने लेकिन शासन प्रशासन ने बैठक लेकर औपचारिकता पूरी की जिसकी जांच कर दोषी अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग जाएगी।

स्थानीय पुलिस प्रशासन द्वारा सामने देखकर खुलेआम जगह जगह शराब बिक्री कराई जा रही है। और ग्रामीण कच्ची का व्यापार करके परिवार चलाते थे उनको हड़का के उनका व्यापार बंद कराया पूंजीपति शराब ठेकेदार को मेले में शराब बेचने की छूट दी।इस लापरवाह पुलिस प्रशासन की निन्दा कर वरिष्ठ अधिकारियों को शिकायत की जाएगी।
