Chhindwara Samachar : मेगा चिकित्सा स्वास्थ्य शिविर का आयोजन
जुन्नारदेव, (दुर्गेश डेहरिया)। इतिहास में पहली बार विधायक ने लोगों को स्वास्थ्य चिकित्सा संबंधी शिविर लगाने की पहल मिली जानकारी के अनुसार विधानसभा क्षेत्र जुन्नारदेव नंदलाल सूद उत्कृष्ट विद्यालय में 23 और 24 नवंबर को प्रातः 10 से शाम 04 तक निःशुल्क चिकित्सा स्वास्थ्य शिविर का आयोजन चिरायु मेडिकल कॉलेज एवं हॉस्पिटल भोपाल के द्वारा किया जा रहा है। जिसमें सुपर स्पेशियलिटी विभागो के विशेषज्ञो द्वारा मरीज को चिकित्सा परामर्श दिया जाएगा।
हड्डी रोग, स्त्री रोग,छाती श्रवास रोग, शिशु रोग, कृत्रिम गर्भाधान से गर्भधारण नाक कान गला रोग सर्जरी, चर्म रोग, मानसिक रोग, नेत्र रोग, दन्त रोग, हृदय रोग मूक बधिर बच्चों की जांच नशामुक्ति केंद्र की सुविधा उपलब्ध है। गंभीर बीमारी के उपचार लिए भोपाल ले जाकर इलाज कराया जाएगा रहना खाना हुआ आवागमन की फैसिलिटी भी निशुल्क रहेगी।

विधानसभा क्षेत्र वासियों के लिए यह बहुत बड़ी सौगात विधायक के द्वारा मुहैया कराई जा रही है जिसमें अधिक से अधिक लोगों से इस शिविर में आवश्यक दस्तावेज के साथ पहुंचने की अपील की गई है कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारी निःशुल्क चिकित्सा स्वास्थ्य शिविर की जानकारी जन-जन पहुंचने के लिए गांव-गांव जाकर व्यापक स्तर पर प्रचार प्रसार कर रहे हैं।
