आंचलिक श्रमजीवी पत्रकार संगठन की बैठक, संगठन का होगा विस्तार
जुन्नारदेव, (दुर्गेश डेहरिया)। प्रदेश अध्यक्ष दिनेश प्रीत के आदेशानुसार जिला अध्यक्ष श्याम चौरसिया की सहमति से आंचलिक श्रमजीवी पत्रकार संगठन ब्लॉक जुन्नारदेव की बैठक संपन्न हुई। जिसमें पत्रकारो को संगठित करने, एवं हितों की रक्षा करने के उद्देश्य से संचालित प्रसाशन से रजिस्टर्ड आंचलिक श्रमजीवी पत्रकार संगठन की बैठक, पी डब्ल्यू डी, रेस्ट हाउस जुन्नारदेव में संपन्न हुई जिसमें पत्रकारों ने अपने अपने विचार व्यक्त किए।

वरिष्ठ पत्रकार मोहम्मद ताहिर ने प्रस्ताव रखा कि 24 जुलाई 2024 को बुधवार को किया जाना चाहिए। उसके पहले और भी अन्य पत्रकारों को जोड़कर संगठन का विस्तार किया जाएगा। इन्हीं साथियों में जिला पदाधिकारी व सदस्यों का चयन किया जाएगा। बैठक में वरिष्ठ पत्रकार मोहम्मद ताहिर, संजय जैन, मोहम्मद जलील, दुर्गेश डेहरिया, मोहम्मद मुजम्मिल हरीश गोदवानी, सोनू उईके, प्रशांत तैलंग उपस्थित रहे।
