Chhindwara Samachar : चिकटबर्री में लगा स्वास्थ्य शिविर, 100 दिन सेवा संकल्प ओर स्वास्थ्य
जुन्नारदेव/दमुआ, (दुर्गेश डेहरिया)। दमुआ क्षेत्र के सुदूर इकलामसानी,चिकटबर्री गुर्रेखुर्रेमऊ तीन पंचायत की जनता को स्वास्थ्य सुविधा देने के लिए शिविर का आयोजन किया गया। प्रधानमंत्री के निर्देश पर जिले के सांसद विवेक बंटी साहू द्वारा 17 सितंबर से 25 दिसम्बर तक जिले में 100 स्वास्थ्य शिविर लगा कर 100 दिन सेवा संकल्प ओर स्वास्थ्य के आयोजन किया।
जिसमें लोगों रोटरी क्लब के माध्यम से स्वास्थ्य परीक्षण जांच शिविर लगाकर ग्रामीणो की जांच की गई। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती, कन्या पूजन अर्चन के पश्चात प्रारंभ किया गया जिले से सांसद विवेक बंटी साहू के प्रतिनिधि दारा जुनेजा इस कार्यक्रम में पहुंचे जहां उन्होंने सिकलसेल के संबंध में विस्तार से जानकारी दी।

इस अवसर पर जिला भाजपा उपाध्यक्ष योगेश साहू,मंडल अध्यक्ष मोनू साहू ग्रामीण मंडल अध्यक्ष मनोज भोरे, जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती सविता भोसम, जनपद सदस्य राजेश सिरसाम सचिव तरुण धुर्वे, सविता ठाकुर, जगदीश धुर्वे उपस्थित थे।
