Chhindwara Samachar : छात्राओं को वितरित की गई निःशुल्क साइकिल
जुन्नारदेव, (दुर्गेश डेहरिया)। मध्यप्रदेश सरकार की महत्वपूर्ण सायकल वितरण योजना के तहत आज ग्रामीण क्षेत्रों के छात्र छात्राओं को पैदल नही जाना पड़ता स्कूल इस योजना गांव से दूर स्कूल पहुंचने में कठिनाई होती थी लेकिन स्कूली बच्चों की समास्या का ध्यान रखकर सरकार ने ”राहे आसान की” आज ग्राम पंचायत बुर्रीकला हायर सेकेंडरी स्कूल में शासन की योजना अंतर्गत छात्राओं को निशुल्क साइकिल वितरण का कार्यक्रम आयोजित किया गया।

जिसमें ग्राम पंचायत सरपंच प्रीति इरपाची, उपसरपंच नरेंद्र यादव के द्वारा पात्र छात्राओं को तिलक लगाकर साइकिल वितरण की गई। कार्यक्रम में संस्था के प्राचार्य राजेंद्र सिंह ठाकुर, एन के बंदेवार, साइकिल वितरण प्रभारी मोहम्मद अकरम रिजवी एवं समस्त शिक्षक, गणमान्य नागरिक एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।
