Chhindwara Samachar : भूतों का मेला तालखमरा में आने लगे श्रद्धालु
मालन माई दरबार में लगा भक्तों का जमावड़ा
जुन्नारदेव, (दुर्गेश डेहरिया)। प्रख्यात भूतों का मेला देव उठनी ग्यारस के बाद नवेगांव क्षेत्र के तालखमरा में प्रति वर्ष आयोजित किया जाता है। तहसील मुख्यालय से लगभग 50 किमी दूर स्थित तालखमरा में घने जंगलों के बीच मालन माई विराजमान हैं जहां प्रति वर्ष श्रद्धालुओं की भीड़ रहती है। इस मेले में महाराष्ट्र ओर मध्यप्रदेश के साथ अन्य राज्यों से श्रद्धालु मालन माई के दर्शन करने आते हैं और मनोकामना पूर्ण होने पर मंदिर में पूजा-अर्चना करते हैं।
भूतों से मुक्ति मिलती यहां
तालखमरा मेले में आने वाले व्यक्ति को किसी प्रेतात्मा ने जकड़ लिया तो यह कदम रखते ही विचित्र आवाज निकालने लगता है। डरावनी चीखें जंगलों से आती है। बता दें कि दुष्ट प्रेत आत्माओं से पीड़ित को यहां लाकर तांत्रिक विशेष अनुष्ठान कर पास तालाब में स्नान करवा के भूत-प्रेत से छुटकारा दिलाया जाता है।

ओझा गुनिया के रहती डिमांड
क्षेत्र के ग्रामीण इस मेले के लिए साल भर तैयारी करते हैं नींबू उल्टे पंख का मुर्गा बकरा की मांग बढ जाती है। इसे बिक्री करके ग्रामीणो की जीविका चलती है।
