श्रीराम शोभायात्रा को लेकर सजे चौक चौराहे
महिला मंडल द्वारा महाकाल की करेंगे डमरु एवं झांझ से आरती
सारनी। श्रीराम शोभा यात्रा को लेकर नगर के चौक चौराहो की सजावट देखते ही बन रही है। राम यात्रा में महिला मंडल द्वारा महाकाल की महाराज की डमरु एवं झांझ से विशेष आरती की जाएगी। श्रीराम शोभायात्रा में राम नवमी के उपलक्ष्य में सारणी नगर में शोभा यात्रा को विशाल रुप वप दिया जा रहा है।
बजरंग अखाड़ा जिसमे साथ में राहुल बैंड इटारसी अपनी विशाल प्रस्तुति देंगे। साथ ही राजा हिंदुस्तानी धमाल बैंड पार्टी, तायवाड़े बैंड पार्टी महाजन बैंड पार्टीयो के साथ तरह तरह की आतिशबाजी व चलित देवी जागरण के साथ झाकियां बड़े स्तर पर साज सज्जा शहर को भगवा रंग में रंगा जा रहा है। श्रीराम भगवान की भव्य मूर्ति व रामदरबार की मूर्ति भी इस बार आकर्षण का केंद्र रहेगी। राम शोभायात्रा को भव्य रुप देने के आपकी उपस्थिति और सहयोग की अपेक्षा है।

गौरतलब रहे कि शोभायात्रा में उपस्थित होने वाले रामभक्तों को भगवा गमछा पहनकर स्वागत किया जाएगा। श्री राम शोभायात्रा के भक्तों ने नगर वासियो से सह परिवार उपस्थित होने की आग्रह किया है।
