4 March 2024 Rashifal Hindi: दैनिक राशिफल, जानिए कैसा रहेगा आज का दिन
मेष राशि: आज कई गलतफहमियां दूर होंगी और परेशानियों से राहत मिलेगी। अपने कर्म पर विश्वास करें और मेहनत करें, इससे अच्छे परिणाम मिलेंगे। व्यक्तिगत मामलों को अन्यों से साझा न करें और व्यापार में नई शुरुआत की संभावना है। काम करने से थकान और कमजोरी महसूस हो सकती है।
वृष राशि: पारिवारिक और सामाजिक गतिविधियों में उपस्थित रहेगी। प्रभावशाली लोगों से मिलने का मौका मिलेगा। फंसे हुए पैसे मिलने की उम्मीद है लेकिन अनजानों पर विश्वास न करें। व्यवसाय में कागज़ी परेशानियाँ हो सकती हैं और स्वास्थ्य समस्याएं भी हो सकती हैं।
मिथुन राशि: आज का दिन अच्छा बीतेगा। प्रॉपर्टी और फाइनेंस से जुड़ी योजनाएं बनाएंगे। मांगलिक आयोजन संभव हैं और युवा लोगों को करियर से जुड़ी अच्छी खबरें मिल सकती हैं। सिरदर्द और थकान की समस्या हो सकती है।
कर्क राशि: जीवन में कुछ सकारात्मक परिवर्तन की संभावना है। कुछ अच्छी उपलब्धियां हासिल हो सकती हैं। गुस्सा तथा जल्दबाजी परेशानियां खड़ी कर सकती हैं। व्यवसायिक गतिविधियों में चल रही बाधाएं दूर होने की संभावना है। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा, लेकिन मौसम में लापरवाही भारी पड़ सकती है।
सिंह राशि: कुछ समय से चल रही परेशानियों को निपटारा हो सकता है। युवाओं को भविष्य की चिंता के चलते किसी काम में मन नहीं लगेगा। आय के नए स्त्रोत बनने के योग हैं। बिजनेस के कामों आ रही रुकावटें दूर हो सकती हैं। इंश्योरेंस तथा कमीशन संबंधी व्यवसाय में सफलता के योग बन रहे हैं। पेट का ध्यान रखें।
कन्या राशि: भाग्य और परिस्थितियां आज के दिन आपके साथ रहेंगी। सामाजिक तथा व्यवसायिक दोनों जगह आपका वर्चस्व रहेगा। प्रॉपर्टी खरीद-फरोख्त में सफलता के आसार हैं। पति-पत्नी के संबंधों में मधुरता बनी रहेगी। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा।
तुला राशि: आज का दिन अच्छा निकलने की उम्मीद है। अधूरे कार्यों को पूरा करने में सफलता मिल सकती है। राजनीतिक और सामाजिक संपर्क मजबूत हो सकते हैं। नौकरी पेशा व्यक्तियों को परेशान रहना पड़ सकता है। व्यापार और दिन की तरह सामान्य रहेगा। सोच को पॉजिटिव रखने का लाभ मिलेगा।

वृश्चिक राशि: आज का समय आपके पक्ष में दिखाई दे रहा है। लंबे समय से जिन कामों के पूरे होने की प्रतीक्षा थी, वो आज पूरे हो सकते हैं। किसी की उधारी आपके लिए मुश्किल बन सकती है। बाहरी स्त्रोतों से संपर्क बनने का व्यवसाय में लाभ मिलेगा। स्वभाव में चिड़चिड़ापन और थकान हो सकती है।
धनु राशि: अधूरे पड़े हुए कार्यों के पूरे होने की उचित संभावना है। नजदीकी व्यक्ति के साथ चल रही गलतफहमियां भी दूर हो सकती हैं। मशीनरी अथवा लोहे से संबंधित व्यवसाय में परेशानियां आ सकती हैं। जीवन साथी का पूरा साथ मिलेगा। कब्ज तथा गैस की वजह से पेट में दर्द की परेशानी से जूझ सकते हैं।
मकर राशि: आज दिनचर्या व्यवस्थित रहने की उम्मीद है। युवाओं को भविष्य से संबंधित कोई बेहतरीन उपलब्धि मिल सकती है। परिवार में कुछ मतभेद और अलगाव हो सकते हैं। बीमा और कमीशन के बिजनेस में फायदा मिलने की संभावना है। प्रेम प्रसंग बेहतर रहेगा। ब्लड प्रेशर और मानसिक तनाव रह सकता है।
कुंभ राशि: आज आपके रुके कार्य पूरे होने की संभावना है। फंसे हुए उधार धन मिलने की संभावना है। किसी भी यात्रा से परहेज करें, क्योंकि लाभ मिलने की उम्मीद नहीं है। व्यवसाय में नए काम शुरू हो सकते हैं और नौकरीपेशा लोगों को तारीफ मिल सकती है। तनाव, अवसाद तथा मौसमी बीमारियों से बचकर रहना होगा।

मीन राशि: आज आपके सभी तरह के रिश्ते सुधरने की उम्मीद है। घर के रखरखाव तथा साज-सज्जा संबंधित कार्यों में समय निकलेगा। अटके सरकारी मामले सुलझ सकते हैं। शक करने की प्रवृत्ति परेशानी बन सकती है। व्यवसाय में नई योजनाओं का आर्थिक लाभ मिल सकता है और थकान व कमजोरी महसूस होगी।
