Advertisements
Chhindwara Samachar : अनुभूति कार्यक्रम के तहत छात्र-छात्राओं ने जंगल को जाना
वन प्राणी और पर्यावरण से परिचित हुए विद्यार्थी
जुन्नारदेव, (दुर्गेश डेहरिया)। नवेगांव स्थित तालखामरा में अनुभूति कार्यक्रम में शासकीय उत्कृष्ट स्कूल नवेगांव मॉडल स्कूल नवेगांव व सरकारी स्कूल विद्यार्थियों को जंगल का भ्रमण कराया। जिसमें स्कूली बच्चों को वन्यजीवों और पेड़ पौधो के संबंध में अवगत कराया। साहिल गर्ग पश्चिम वन मंडल छिंदवाड़ा अघिकारी ने बताया कि अनुभूति कार्यक्रम में प्रश्न प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने भाग लेकर सभी प्रश्नों के उत्तर दिए। मास्टर ट्रेनर मोहन साहू,गोस्वामी ,मेघना डिप्टी रेंजर बांकातवा बीआर डोंगरे, डिप्टी रेंजर नवेगांव दिलीप सोनारे,दीपक भारती जगदीश इरपाची, जनप्रतिनिधि गण मौजूद रहे।
Contents
Advertisements
Advertisements
