Chhindwara Samachar : जनपद सीईओ और पुलिस की सजगता से बंधक मजदूर हुए आजाद

Brajkishore Bhardwaj
Advertisements
Advertisements

Chhindwara Samachar : जनपद सीईओ और पुलिस की सजगता से बंधक मजदूर हुए आजाद

ट्रेन से कल घर पहुंच जाएंगे मजदूर

भोले-भाले लोगों को सांगली महाराष्ट्र में बंधक बनाया

दो वाहनों किराया सीईओ ने दिया ओर बंधक मजदूरो को रेल्वे स्टेशन पहुंचवाया


जुन्नारदेव, (दुर्गेश डेहरिया)। जनपद पंचायत जुन्नारदेव की पिडरईकला के समीपस्थ ग्रामो से महाराष्ट्र के कुछ ठेकेदारो के द्वारा 50 लोगो को कारखाने में मजदूरी का हवाला देकर महाराष्ट्र कर्नाटक बार्डर पर स्थित सांगली ले जाया गया। ओर खेत में कार्य कराया वहीं जब मजदूरो ने तनख्वाह मांगी तो ठेकेदार मजदूरो को धमकाने लगा खर्ची के तौर पर कुछ रुपए दिए ओर बंधक बनाकर मारने पीटने की धमकी दे कर बल पूर्वक मजदूरी कराने लगा। डर के मारे कुछ मजदूर भाग कर घर आ गए। बंधक मजदूरो के परिवार ने पीड़ा ग्राम पेसा एक्ट समिति को बताई जहां सीईओ रश्मि चौहान तक शिकायत पहुंची तत्काल दमुआ थाना प्रभारी आशीष धुर्वे से इस मामले की जानकारी दी।

पुलिस अधीक्षक अजय पाण्डेय के निर्देशन में तत्काल त्वरित कार्यवाही करते हुए.. अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) जुन्नारदेव राजेश बंजारे के मार्गदर्शन पर थाना प्रभारी दमुआ एवं जनपद पंचायत जुन्नारदेव सीईओ रश्मि चौहान द्वारा इंटरनेट से थाना प्रभारी सांगली श्री कृष्णा एवं इंस्पेक्टर यादव से फोन किया ओर मजदूरो को छुडाने के लिए मदद ली। सांगली पुलिस ने मानवीयता का परिचय देकर मजदूरो की लोकेशन से बंधुआ मजदूरों को जालिम ठेकेदार के चंगुल से आजाद कराया। मजदूरो को उक्त स्थान से वाहन से रेल्वे स्टेशन छोड़ा गया।ट्रेन में सवार होकर सभी मजदूर इटारसी से पहुंच रहे ओर बुधवार की सुबह घर लौटेंगे।

एक सबक

आदिवासी क्षेत्र के भोले-भाले लोग पेट की खातिर बाहरी तथाकथित जालसाजों के चक्कर में फंस जाते ठेकेदार गांव में एडवांस के तौर पर चंद रुपए देकर मजदूर एकत्रित करके महानगरो में काम दिलाने और मोटा मेहनताना व रहना खाना की सुविधा की लच्छेदार बोल वचन से लोगों का भरोसा जीत कर बंधक बनाकर मजदूरों का शौषण करने की कहानी हमेशा से चली आ रही है। लेकिन लालच में आकर लोग कई सपने लेकर मेहनत करने के लिए घर छोड़कर परदेश गमन करते उनके लिए यह सबक है कि आधी रोटी खाएंगे लेकिन घर छोड़कर नही जाएं

Advertisements

इनकी रही अहम भूमिका

थाना प्रभारी सांगली महाराष्ट्र सीनियर इंस्पेक्टर श्रीकृष्णा व इंस्पेक्टर यादव, थाना प्रभारी दमुआ निरीक्षक आशीष कुमार धुर्वे, जनपद सीईओ जुन्नारदेव रश्मि चौहान की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Advertisements
Advertisements
Share This Article
नमस्कार, मैं ब्रजकिशोर भारद्वाज पिछले 4 सालों से पत्रकारिता, Content Writing, Web Development की फिल्ड में कार्यरत हूँ। मैं Samacharokiduniya.in, Naukarifinder.com, Phonekadoctor.com पर हर तरह के कंटेंट लिखता हूँ।
Leave a comment

You can't copy content of this page, Sorry

Team Samacharokiduniya (:

Discover more from समाचारों की दुनिया

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Advertisements