जनसुनवाई : कलेक्ट्रेट में सुनी गई 90 आवेदकों की समस्याएं

Brajkishore Bhardwaj
Advertisements
Advertisements

जनसुनवाई : कलेक्ट्रेट में सुनी गई 90 आवेदकों की समस्याएं


छिन्दवाड़ा, (दुर्गेश डेहरिया)। राज्य शासन के जनसुनवाई कार्यक्रम के अंतर्गत प्रति सप्ताह मंगलवार को आम नागरिकों की समस्याओं की सुनवाई की जाती है और संबंधित विभाग के अधिकारियों से इन समस्याओं का त्वरित निराकरण कराया जाता है । कलेक्टर मनोज पुष्प के मार्गदर्शन में जनसुनवाई कार्यक्रम के अंतर्गत संयुक्त कलेक्टर सिध्दार्थ पटेल ने जिला पंचायत के सभाकक्ष में आयोजित जनसुनवाई में 90 आवेदकों की समस्यायें सुनी ।

इस दौरान जिले के शहरी और ग्रामीण, दूरस्थ अंचलों से आये आवेदकों ने सामूहिक और व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होकर अपनी समस्याओं के निराकरण के लिये आवेदन प्रस्तुत किये । आज जनसुनवाई में मुख्य रूप से अनुकंपा नियुक्ति दिलाने, सीमाकंन व बंटवारा करने, प्रधानमंत्री आवास योजना स्वीकृत करने, आवासीय पट्टा प्रदाय करने, अवैध कब्जा हटाने, ट्रांसफार्मर का लोड बढ़ाने, नक्शा शुध्दिकरण कराने, विद्युत कनेक्शन दिलाने, सड़क निर्माण कराने, आर्थिक सहायता दिलाने आदि से संबंधित आवेदन प्राप्त हुये। जनसुनवाई के दौरान आवेदकों के बैठने की व्यवस्था भी की गई थी ।

संयुक्त कलेक्टर पटेल ने विभिन्न आवेदनों में तत्काल प्रकरण नोट कराते हुए तत्परता के साथ निराकरण करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिये। उन्होंने कई प्रकरणों को समय सीमा की बैठक में समीक्षा के लिये भी चिन्हांकित किया।

जनसुनवाई कार्यक्रम में ग्राम बिजौरी के राहुल उईके ने आर्थिक सहायता दिलाने, ग्राम सोमाढाना के शिवदीन सूर्यवंशी ने प्रधानमंत्री आवास योजना की दूसरी किश्त की राशि दिलाने, ग्राम बेलखेड़ा के अजय चौरिया ने किसान सम्मान निधि की राशि दिलाने, चौरई की श्रीमती श्यामा बाई सोनी ने आवासीय पट्टा दिलाने, ग्राम बीसापुरकला की श्रीमती कलाबाई ने वृध्दावस्था पेंशन दिलाने, डोंगरपरासिया नगर के अविनाश कुमार ने समग्र परिवार आईडी में नाम दर्ज कराने, छिंदवाड़ा नगर के संत रविदास वार्ड के वार्डवासियों ने बिजली का पोल व ट्रांसफार्मर लगाने, कोलाढाना क्षेत्र की श्रीमती चन्द्रलेखा प्रकाश ने पेंशन दिलाने, गणेश कॉलोनी के छत्रपाल कुशवाहा ने पीएससी की तैयारी के लिये पुस्तकें उपलब्ध कराने, वार्ड-32 की श्रीमती ईटाबाई दास ने पुराने के स्थान पर नया राशन कार्ड बनाने व वार्ड-20 के कमल किशोर लोधी ने आर्थिक सहायता दिलाने, ग्राम ग्वारीमाल के रवि कुमार चौधरी ने अंतरजातीय विवाह की राशि दिलाने, मोहगांव हवेली के पवन नत्थूदास ने प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिलाने, ग्राम कुर्सीढाना के ग्रामवासियों ने आंगनवाडी में आंगनवाडी सहायिका के रिक्त पद को भरने, ग्राम आमटा के हेमंत पाल ने माचागोरा बांध से अचानक हुई फसल क्षति का मुआवजा दिलाने, ग्राम पुरा के दीपक पवार ने अतिवृष्टि से हुये नुकसान का मुआवजा दिलाने आदि के आवेदन प्रस्तुत किये।

Advertisements

इस दौरान जिला पंचायत के सभाकक्ष में प्रभारी डिप्टी कलेक्टर आर.के.मेहरा सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय और संबंधित अधिकारियों द्वारा भी आवेदनों पर सुनवाई की गई, जबकि अन्य सभी खंड स्तरीय अधिकारी वीसी के माध्यम से शामिल हुये।

Advertisements
Advertisements
Share This Article
नमस्कार, मैं ब्रजकिशोर भारद्वाज पिछले 4 सालों से पत्रकारिता, Content Writing, Web Development की फिल्ड में कार्यरत हूँ। मैं Samacharokiduniya.in, Naukarifinder.com, Phonekadoctor.com पर हर तरह के कंटेंट लिखता हूँ।
Leave a comment

You can't copy content of this page, Sorry

Team Samacharokiduniya (:

Discover more from समाचारों की दुनिया

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Advertisements