Chhindwara Samachar : पुलिस ने 65 लीटर शराब के साथ दो आरोपी को गिरफ्तार किया
जुन्नारदेव, (दुर्गेश डेहरिया)। पुलिस अधीक्षक मनीष खत्री, अति पुलिस अधीक्षक अवधेश प्रताप सिंह और एसडीओपी जुन्नारदेव राजेश बंजारे के दिशा निर्देशानुसार जुन्नारदेव पुलिस के द्वारा सोमवार रात्रि में विशाला मंदिर के पास तामिया मार्ग पर दो व्यक्ति आनंद नागवंशी पिता गोपाल नागवंशी उम्र 23 वर्ष निवासी जूनाढाना एवं शनिराम धुर्वे पिता बिस्तू धुर्वे उम्र 18 वर्ष निवासी ग्राम जूनाढाना कोटाखारी को पकड़कर उनके कब्जे से ब्लाडर और थैले में रखी पन्नी से कुल 65 लीटर कच्ची महुआ शराब को जब्त किया।

वही दोनों आरोपीयों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया और थाना में दोनों आरोपियों के खिलाफ अपराध क्रमांक 376/24 धारा 34(2) मध्य प्रदेश आबकारी एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना जारी है।
