सड़क निर्माण कंपनी की लापरवाही ट्रांसफार्मर हो सकता है धराशाही

Brajkishore Bhardwaj
Advertisements
Advertisements

सड़क निर्माण कंपनी की लापरवाही ट्रांसफार्मर हो सकता है धराशाही

नाली निर्माण के दौरान भारी अनियमितता


जुन्नारदेव, (दुर्गेश डेहरिया)। वर्तमान में जुन्नारदेव नगरीय क्षेत्र से जो जुन्नारदेव विशाला तक सड़क निर्माण कंपनी द्वारा सीमेंट क्रांकीट सड़क का निर्माण कार्य किया जा रहा है साथ ही सड़क से लगकर दोनों और नाली निर्माण का कार्य भी प्रगति पर है। सड़क निर्माण कंपनी की घोर लापरवाही के चलते लगातार आम जनों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

नगर की समीपस्थ ग्राम पंचायत जुन्नारदेव विशाला के मुंडीढाना शारदा मंदिर के पास स्थित ट्रांसफार्मर सड़क निर्माण कंपनी द्वारा खोदी गई नाली के कारण पूरी तरह झुक गया है और गिरने की कगार पर है वही इस क्षेत्र में रहने वाले आम जनों को ट्रांसफार्मर गिरने का खतरा भी बना हुआ है और लोग भयभीत भी है।

Advertisements

मुख्य सड़क के ठीक किनारे आवागमन की जगह पर यदि यह ट्रांसफार्मर गिर जाता है तो निश्चित तौर पर जनधन की हानि होना तय है ऐसे में यदि इस घोर लापरवाही से कोई अप्रिय घटना घटित होती है तो इसकी जिम्मेदारी कौन लेगा इस पर प्रश्न चिन्ह लगा हुआ है फिलहाल शासन प्रशासन और जनप्रतिनिधियों से जुन्नारदेव विशाला मुंडीढाना के रहवासियों ने शीघ्र ही ट्रांसफार्मर को अन्यत्र शिफ्ट कर नाली निर्माण कार्य कराए जाने की मांग की है जिससे आम जनों को सुविधा हो सके।

Advertisements
Advertisements
Share This Article
नमस्कार, मैं ब्रजकिशोर भारद्वाज पिछले 4 सालों से पत्रकारिता, Content Writing, Web Development की फिल्ड में कार्यरत हूँ। मैं Samacharokiduniya.in, Naukarifinder.com, Phonekadoctor.com पर हर तरह के कंटेंट लिखता हूँ।
Leave a comment

You can't copy content of this page, Sorry

Team Samacharokiduniya (:

Discover more from समाचारों की दुनिया

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Advertisements