जुन्नारदेव पुलिस की पकड़ में आया चोर, चोरी के सोना-चांदी के जेवरात बरामद
छिन्दवाड़ा, (दुर्गेश डेहरिया)। नगर के वार्ड क्रमांक 08 में दिनांक 22.04.2024 को फरियादी योगेश खरकाटे पिता विठ्ठल राव उम्र 48 वर्ष द्वारा थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट लेख कराई थी। कि दिनांक 19/04/2024 के शाम 6:00 बजे जब यह घर में ताला लगाकर अपने खेत तरफ परिवार के साथ चला गया था और दिनांक 22/04/24 को वापस घर आया तो देखा कि ताला टूटा हुआ है घर के अंदर अलमारी में रखे लॉकर के अंदर से सोने, चांदी के जेवरात व नगदी 9000/-रूपये चोरी हो गए थे जिसकी रिपोर्ट पर थाना जुन्नारदेव में अपराध क्रमांक 203/ 2024 धारा 457, 380 भादवि का अपराध अज्ञात आरोपी के विरुद्ध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया था।
मामला गंभीर होने से पुलिस अधीक्षक मनीष खत्री, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अवधेश प्रताप सिंह व प्रभारी अनुविभागीय अधिकारी पुलिस राजेश बंजारे को अवगत कराकर उनके दिशा निर्देशन में थाना जुन्नारदेव पुलिस के द्वारा घटना स्थल के आसपास के व्यक्तियों से बारीकी से व गोपनीय रूप से जानकारी प्राप्त की गई।
अज्ञात चोरो के संबंध में विश्वसनीय व्यक्ति लगाये गये जो लगभग एक महीने की कड़ी मेहनत के बाद थाने का निगरानी बदमाश शहवाज उर्फ बिट्टू खान की तलाश पतासाजी कर उसको पकड़ कर उससे चोरी के संबंध में पूछताछ करने पर अपने साथी आफताब उर्फ बुल्लू के साथ चोरी करना स्वीकार किया तथा आरोपी शहवाज उर्फ बिट्टू खान के कब्जे से चोरी गये सोना-चांदी के जेवरात में से (1) 02 सोने के अंगूठी, (2) 01 सोने की चैन (3) 01 नग बच्चे की सोने की अंगुठी (4) 01 नग चांदी की चैन, (5) 01 नग सोने की हाय, (6) 01 सोने का बड़ा वाला मंगलसूत्र, (7) 01 जोड़ी कान के सोने के टाप, (8) 01 जोड़ी चांदी की पायल (09) 04 जोड़ी चांदी की पैर पट्टी (10) 01 जोडी चैन वाली चांदी की बिछिया कुल कीमती लगभग 1,46,000/-रूपये के सोना-चांदी के जेवरातो को जप्त किया गया एवं आरोपी शहवाज उर्फ बिट्टू को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश किया गया है। दूसरा आरोपी आफताब उर्फ बुल्लू फरार है जिसे भी गिरफ्तार कर उससे जेवरात बरामद किया जाना शेष है।

सराहनीय भूमिकानिरीक्षक राकेश बघेल थाना प्रभारी जुन्नारदेव, उप निरीक्षक मुकेश डोंगरे, उप निरीक्षक पूनम उइके, प्रआर 985 संदीप चौरसिया, आर.559 रामअवतार व सायबर सेल से प्र.आर. नितिन सिंह की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।
