Chhindwara Samachar : एफएसटी टीम ने पकड़ी शराब
दमुआ, (दुर्गेश डेहरिया)। लोकसभा निर्वाचन के मद्देनजर आदर्श आचार संहिता लगने के बाद से प्रशासन कार्यवाही तेज हो गई है। जिला निर्वाचन अधिकारी शीलेन्द्र सिंह द्वारा जिले में कड़ाई से भारत निर्वाचन आयोग के नियमों का पालन करने के लिए निर्देश दिए। आय दिन चेक पोस्ट पर तलाशी के दौरान नगदी रकम,ओर शराब पकड़ाई जा रही है। शुक्रवार को एफएसटी टीम भ्रमण के दौरान रामपुर चौक स्थित एक दुकान से भारी मात्रा में शराब बरामद की गई।

जिसपर दमुआ पुलिस ने अवैध रूप से शराब व बीयर्स बेचने वाले के खिलाफ अवैध रूप से धारा 34-(2) के तहत कार्यवाही अपराध दर्ज किया। टीम में शामिल जनपद पंचायत सीईओ श्रीमती रश्मि चौहान,विकासखंड समन्वयक चन्द्रभान उईके,संदीप झरबड़े आरक्षक, संजीत मांडेकर,दीपक यादव,कमलेश डेहरिया, वंश रनसुरे आदि अधिकारी कर्मचारी थे।
