Bank Holiday in September 2024: बैंकों में छुट्टियों की भरमार लेकर आ रहा सितंबर, कई दिन बैंक रहेंगे बंद

Brajkishore Bhardwaj
Advertisements
Advertisements

Bank Holiday in September 2024: बैंकों में छुट्टियों की भरमार लेकर आ रहा सितंबर, कई दिन बैंक रहेंगे बंद


सितंबर महीने में त्योहारों का सीजन होने के कारण बैंकों में छुट्टियों की भरमार रहने वाली है. भारतीय रिजर्व बैंक ने इस महीने के लिए बैंक अवकाश की सूची जारी कर दी है. गणेश चतुर्थी, बारावफात, ईद-ए-मिलाद-उल-नबी जैसे त्योहारों के कारण कई राज्यों में बैंक बंद रहेंगे.

Advertisements

किन-किन तारीखों को रहेंगे बैंक बंद: (सितंबर 2024 में बैंक छुट्टी की सूची)

  • 1, 8, 15, 22, 29 सितंबर: सप्ताहांत होने के कारण सभी बैंक बंद रहेंगे.
  • 4 सितंबर: श्रीमंत शंकरदेव की तिरोभाव तिथि पर गुवाहाटी में बैंक बंद.
  • 7 सितंबर: गणेश चतुर्थी के अवसर पर अहमदाबाद, बेलापुर, बेंगलुरु, भुवनेश्वर, चेन्नई, मुंबई, हैदराबाद, नागपुर, और पणजी में बैंक बंद रहेंगे.
  • 14, 28 सितंबर: दूसरे और चौथे शनिवार होने के कारण सभी बैंक बंद रहेंगे.
  • 16 सितंबर: बारावफात के कारण अहमदाबाद, आइजोल, बेलापुर, बेंगलुरु, चेन्नई, देहरादून, हैदराबाद, इंफाल, जम्मू, कानपुर, लखनऊ, कोच्चि, मुंबई, नागपुर, नई दिल्ली, रांची, श्रीनगर और त्रिवेंद्रम में बैंक बंद रहेंगे.
  • 17 सितंबर: मिलाद-उन-नबी के कारण गंगटोक और रायपुर में बैंक बंद रहेंगे.
  • 18 सितंबर: पंग-लहबसोल की वजह से गंगटोक में बैंक बंद रहेंगे.
  • 20 सितंबर: ईद-ए-मिलाद-उल-नबी पर जम्मू और श्रीनगर के बैंक बंद रहेंगे.
  • 21 सितंबर: श्री नारायण गुरु समाधि दिवस पर कोच्चि और त्रिवेंद्रम में बैंक बंद रहने वाला है.
  • 23 सितंबर: महाराजा हरिसिंह के जन्मदिन के कारण जम्मू और श्रीनगर में बैंकों में अवकाश रहेगा.

बैंक बंद रहने पर क्या करें:

हालांकि बैंक कई दिनों तक बंद रहेंगे, फिर भी आप ऑनलाइन बैंकिंग, मोबाइल बैंकिंग या एटीएम का उपयोग करके अपने बैंकिंग कार्य कर सकते हैं.

Advertisements
Advertisements
Share This Article
नमस्कार, मैं ब्रजकिशोर भारद्वाज पिछले 4 सालों से पत्रकारिता, Content Writing, Web Development की फिल्ड में कार्यरत हूँ। मैं Samacharokiduniya.in, Naukarifinder.com, Phonekadoctor.com पर हर तरह के कंटेंट लिखता हूँ।
1 Comment

You can't copy content of this page, Sorry

Team Samacharokiduniya (:

Discover more from समाचारों की दुनिया

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Advertisements