Shahpur Samachar : नगर परिषद द्वार हरे पेड़ काटने के मामले ने पकड़ा तूल

Brajkishore Bhardwaj
Advertisements
Advertisements

Shahpur Samachar : नगर परिषद द्वार हरे पेड़ काटने के मामले ने पकड़ा तूल

शिक्षा विभाग के परिसर में बिना अनुमति के कटे वर्षों पुराने पेड़


शाहपुर, (आशीष राठौर)। नगर परिषद शाहपुर द्वारा जिस तरह से सौंदर्यीकरण के नाम पर हरे भरे बरसों पुराने पेड़ बिना किसी अधिकारी की अनुमति से काटे जाने के मामले में आप तूल पकड़ता प्रारंभ कर दिया है। जिस तरह बुधवार को समाचारों की दुनिया में खबर छपने के बाद शाहपुर नगर की जनता नगर परिषद के कर्मचारियों और अधिकारियों के प्रति अपनी मनमानी करने के आरोप तक लगाए गए हैं।

नगर के जागरूक नागरीको ने बताया की नगर परिषद के द्वारा शहीद स्मारक पर सौंदर्यीकरण के नाम पर शिक्षा विभाग की जमीन जो कि लगभग 50 वर्षों से अधिक पर शिक्षा विभाग के अधीनस्थ है उसे पर नगर परिषद द्वारा सौंदर्यीकरण के नाम पर बरसों पुराने हरे भरे पेड़ काट दिए गए। नगर परिषद को किसी पेड़ काटने के लिए आवेदन राजस्व विभाग एवं वन विभाग में देना होता है जिसके बाद वन विभाग के कर्मचारी उसे स्थान पर जाकर पेड़ का अवलोकन करते हैं और राजस्व विभाग से पेड़ काटने की अनुमति दी जाती है। (शाहपुर समाचार, Shahpur Samachar)

परंतु नगर परिषद के सीएमओ अरुण कुमार श्रीवास्तव से चर्चा करने के दौरान उन्होंने बताया कि हरे भरे पेड़ सौंदर्यीकरण के नाम पर काटने के लिए नगर परिषद खुद सक्षम है उनकी इस बयान से प्रतीत होता है कि नगर परिषद किस तरह से अपने मनमानी करने पर उतारू है।

Advertisements
शाहपुर समाचार, Shahpur Samachar

क्या है मामला

नगर परिषद के द्वारा नगर के बस स्टैंड के पास शहीद स्मारक पर सौंदर्यीकरण का कार्य किया जा रहा है जिसके लिए नगर परिषद द्वारा करीब 6 लाख रुपए की लागत से सौंदर्यीकरण के लिए शहीद स्मारक के चारों ओर दीवार बनाई जा रही है । जिसके लिए नगर परिषद में शहीद स्मारक के पास में लगे हुए बरसों पुराने दो हरे-भरे पेड़ काट दिए गए हैं जिसको लेकर नगर के पर्यावरण प्रेमियों में नगर परिषद के प्रति रोष है। (शाहपुर समाचार, Shahpur Samachar)

Advertisements
Advertisements
Share This Article
नमस्कार, मैं ब्रजकिशोर भारद्वाज पिछले 4 सालों से पत्रकारिता, Content Writing, Web Development की फिल्ड में कार्यरत हूँ। मैं Samacharokiduniya.in, Naukarifinder.com, Phonekadoctor.com पर हर तरह के कंटेंट लिखता हूँ।
1 Comment

You can't copy content of this page, Sorry

Team Samacharokiduniya (:

Discover more from समाचारों की दुनिया

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Advertisements