जेएच कॉलेज में एआई, फिनटेक विथ एआई सर्टिफिकेट कोर्सेस प्रारंभ
बैतूल। प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस जेएच कॉलेज महाविद्यालय में आईआईटी दिल्ली के सहयोग से एआई, फिनटेक विथ एआई सर्टिफिकेट कोर्सेस संचालित किए जा रहे है। उक्त दोनो सर्टिफिकेट कोर्सेस में 08-08 कुल 16 विद्यार्थी पंजीकृत है। संस्थान में 2 जनवरी से 4 जनवरी तक एआई एंव फिनटेक विथ एआई के चयनित विद्यार्थियों के लिए उच्च शिक्षा विभाग, मप्र एवं आईआईटी दिल्ली के सहयोग से पाठ्यक्रमों का परिचय एवं उन्मुखीकरण कार्यक्रम आयोजित किया गया था। जिसमें अपरान्ह आईआईटी दिल्ली के डॉ.राधवन सुदराजन द्वारा संचालित पाठ्यक्रम से संबंधित प्रस्तावना एवं विषयवस्तु से संबंधित विस्तृत जानकारी दी।

साथ ही विद्यार्थियों को अवगत कराया गया कि प्रतिदिन उपस्थित रहना अनिवार्य है। साथ ही संचालित दोनो पाठ्यक्रमों की महत्ता एवं अन्य क्षेत्रों में इसकी उपयोगिता एवं रोजगार के अवसरों को विस्तार से समझाया गया। एआई की कक्षाएं सप्ताह में तीन दिन मंगलवार, गुरुवार, एवं शनिवार तथा फिनटेक विथ एआई की कक्षाएं सोमवार, बुधवार, एवं शुक्रवार को आयोजित की जाएगी। प्राचार्य डॉ. मीनाक्षी चौबे ने बताया कि विद्यार्थियों कोर्स को करने के लिए बहुत उत्साहित है।
