Betul News : वीडियो के माध्यम से दी जा रही है जानकारी, कॉलेज चलो अभियान जारी
बैतूल। 12वीं कक्षा के बच्चों को उच्च शिक्षा के प्रति प्रेरित करने के उद्देश्य को लेकर शासन विभिन्न योजनाएं चला रहा है। प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस जेएच कॉलेज बैतूल प्राचार्य डॉ.मीनाक्षी चौबे के मार्गदर्शन में वर्तमान सत्र के लिए प्रवेश प्रक्रिया प्रारंभ होने से पहले कॉलेज चलो अभियान संचालित किया जा रहा है। जिसमें जिले के हायर सेकेंडरी स्कूल के प्राचार्य, शिक्षकों, विद्यार्थियों और पाठकों को उच्च शिक्षा विभाग की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी जा रही है।
कॉलेज चलो अभियान की टीम द्वारा जिले के स्कूलों का भ्रमण किया जा रहा है। इस अभियान की संयोजक प्रो.सुनीता गढ़ेकर ने बताया कि कॉलेज का वीडियो बनाया गया है। जिसके माध्यम से विद्यार्थियों को महाविद्यालय में उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी दी जा रही है। साथ ही विद्यार्थियों के द्वारा प्रवेध और कैरियर मार्गदर्शन से संबंधित प्रश्नों का समाधान किया जाएगा व कॉलेज भ्रमण के लिए विद्यार्थियों को आमंत्रित भी किया गया।

डॉ.कृष्णा गौसर, डॉ.राकेश पवार, डॉ.मनेष मानकर, द्वारा महाविद्यालय में मप्र द्वारा संचालित विभिन्न छात्रवृत्ति एवं आवास सहायता योजनाओं से अवगत कराया गया। वर्तमान सत्र में ऑनलाइन, एडमिशन प्रक्रिया की डॉ.माधुरी धोटे, डॉ.दुर्गेश राने, डॉ.राजा अतुलकर द्वारा विस्तृत जानकारी दी गई।

graceful! Global E-Waste Recycling Rates Improve 2025 slick