Shahpur Samachar : शिक्षा विभाग की जमीन पर नगर परिषद कर रही अतिक्रमण

Brajkishore Bhardwaj
Advertisements
Advertisements

Shahpur Samachar : शिक्षा विभाग की जमीन पर नगर परिषद कर रही अतिक्रमण

हरे पेड़ काटने के बाद अब बच्चों के शौचालय टैंक में को किया बंद


शाहपुर, (आशीष राठौर)। नगर परिषद के द्वारा नगर में सौंदर्यीकरण के नाम पर क्या-क्या गुल खिलाए जा रहे हैं इसका जीता जाता का उदाहरण शहीद स्मारक के पास देखने को मिल जाएगा। नगर परिषद द्वारा हरे भरे पेड़ को सौंदर्यीकरण के नाम पर बिना किसी सक्षम अधिकारी की अनुमति से कटने के बाद अब स्कूल शिक्षा विभाग की जमीन पर अतिक्रमण कर बच्चों के लिए बने शौचालय का टैंक भी तोड़ दिया गया, जिससे आगामी दिनों में बच्चों को शौचालय जाने में समस्याओं का सामना करना पड़ेगा।

नगर परिषद के अधिकारियों के द्वारा शिक्षा विभाग की जमीन पर सौंदर्यीकरण कार्य के लिए ना तो किसी प्रकार की लिखित अनुमति ली गई है ना ही बच्चों के शौचालय टैंक तोड़ने के लिए किसी प्रकार की परमिशन।

यह भी पढ़ें – Shahpur Samachar : नगर परिषद द्वार हरे पेड़ काटने के मामले ने पकड़ा तूल

प्राप्त जानकारी के अनुसार नगर परिषद द्वारा करीब 6 लाख की लागत से शहीद स्मारक के पास सौंदर्यीकरण का कार्य किया जा रहा है परंतु यह सौंदर्यीकरण का कार्य स्कूल शिक्षा विभाग की काबिज जमीन पर परमिशन के बिना नगर परिषद द्वारा अतिक्रमण कर सौंदर्यीकरण का कार्य किया जा रहा है।

Advertisements

यह भी पढ़ें – Shahpur Samachar : सौंदर्यीकरण की आड़ में नप ने बिना सक्षम अधिकारी की अनुमति से काट दिए 2 हरे पेड़

इस विषय में जब शिक्षा विभाग के ब्लाक शिक्षा अधिकारी से बात की गई तो उनका कहना था कि मेरे द्वारा किसी भी प्रकार की कोई अनुमति नगर परिषद को नहीं दी गई है जबकि नगर परिषद द्वारा बाकायदा उक्त स्थान का टेंडर निकालकर सौंदरीकरण का कार्य किया जा रहा है शिक्षा विभाग की जमीन पर अतिक्रमण किया जा रहा है।

Advertisements
Advertisements
Share This Article
नमस्कार, मैं ब्रजकिशोर भारद्वाज पिछले 4 सालों से पत्रकारिता, Content Writing, Web Development की फिल्ड में कार्यरत हूँ। मैं Samacharokiduniya.in, Naukarifinder.com, Phonekadoctor.com पर हर तरह के कंटेंट लिखता हूँ।
Leave a comment

You can't copy content of this page, Sorry

Team Samacharokiduniya (:

Discover more from समाचारों की दुनिया

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Advertisements