Betul Accident Samachar : होमगार्ड और पुलिस जवानों से भरी बस पलटी, 34 घायल

Brajkishore Bhardwaj
Advertisements
Advertisements

Betul Accident Samachar : होमगार्ड और पुलिस जवानों से भरी बस पलटी, 34 घायल


बैतूल/शाहपुर, (आशीष राठौर)। छिंदवाड़ा लोकसभा चुनाव ड्यूटी से लौट रहे होमगार्ड और जिला पुलिस बल के जवानों से भरी बस शनिवार सुबह 4.15 बजे नेशनल हाईवे बरेठा के ऊपर एक ट्रक से टकराकर पलट गई। इस हादसे में 34 जवान घायल हो गए। घायल जवानों में से 9 को बैतूल और 25 को शाहपुर के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

बताया जा रहा है कि बस में 45 जवान सवार थे। बस छिंदवाड़ा से राजगढ़ जा रही थी। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। वही हादसे के बाद मौके पर पहुंची पुलिस और राहत कार्य शुरू किया गया। घायल जवानों की हालत स्थिर बताई जा रही है। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। जबकि घटना की जानकारी मिलते ही शाहपुर थाना प्रभारी जयपाल इनवाती तत्काल घटनास्थल पर पहुंचे।

Advertisements

वही इस घटना में नरेंद्र सिंह राजगढ़, सज्जन सिंह, राहुल सोनी, रमेशचंद्र, भंवरलाल नायक, देवेंद्र वर्मा, इतलेश बनेसिह वर्मा, बनवारी लक्ष्मीनारायण, मोहनलाल, मुकेश मोहनलाल, अमर सिंह, माधवसिंह, पर्वतसिंह नारायण सिंह, असलम, दिनेश, रामसिंह, रामभाउ यादव इंद्रपाल सिंह, भगवान सिंह, कैलाशचंद्र, आशिफ अली, राहुल शर्मा, अखिलेश यादव दिनेश क्लीनर शामिल हैं।

Advertisements
Advertisements
Share This Article
नमस्कार, मैं ब्रजकिशोर भारद्वाज पिछले 4 सालों से पत्रकारिता, Content Writing, Web Development की फिल्ड में कार्यरत हूँ। मैं Samacharokiduniya.in, Naukarifinder.com, Phonekadoctor.com पर हर तरह के कंटेंट लिखता हूँ।
1 Comment

You can't copy content of this page, Sorry

Team Samacharokiduniya (:

Discover more from समाचारों की दुनिया

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Advertisements