Betul Accident Samachar : बरेठा घाट में कार के ऊपर गिरा ट्रक, ड्राइवर और महिला घायल

Brajkishore Bhardwaj
Advertisements
Advertisements

Betul Accident Samachar : बरेठा घाट में कार के ऊपर गिरा ट्रक, ड्राइवर और महिला घायल

मुलताई से बच्चों को लेने भोपाल जा रहे थे परिवारजन


शाहपुर, (आशीष राठौर)। शनिवार के दिन का हादसों से भरी हुई सुबह के साथ सूर्योदय हुआ। नेशनल हाईवे के निर्माणाधीन चार लाइन रोड के अधूरे निर्माण के कारण जगह-जगह पर हादसे हो रहे हैं। बरेठा घाट पर बड़े-बड़े गड्ढे हो जाने के कारण आए दिन यहां पर दुर्घटनाएं हो रही है शनिवार की सुबह करीब 8:30 बजे बरेठा घाट पर एक ट्रक दुर्घटनाग्रस्त होकर कार के ऊपर गिर गया, हालांकि इस दुर्घटना में कोई जनहानि नहीं हुई है वही एक बड़ी दुर्घटना होते-होते बच गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार मुलताई से भोपाल जा रही कार क्रमांक एमपी 48सी 9756 बरेठा घाट पर पहुंची ही थी कि बैतूल से भोपाल की ओर जा रहा ट्रक क्रमांक एचआर 66 बी 6085 के चालक द्वारा बरेठा बाबा मंदिर के पास मोड पर गड्ढे के कारण ट्रक जोल खाकर के कार ऊपर पलट गया।

यह भी पढ़ें – Betul Accident Samachar : होमगार्ड और पुलिस जवानों से भरी बस पलटी, 34 घायल

कार में सवार ड्राइवर धनराज पिता मिट्ठू देशमुख उम्र 49 वर्ष के सिर में चोट आई तथा राजेश्वरी यादव के कमर में चोट आई और कार में सवार जितेंद्र यादव, गोपाल यादव भी सवार थे जिन्हें किसी प्रकार की कोई भी चोट नहीं आई हुई है।

Advertisements

कार ड्राइवर धनराज ने बताया कि वहां ड्राइवरी का कार्य करता है और मुलताई से भोपाल बच्चों को लेने के लिए जा रहे थे। पुलिस के द्वारा ट्रक ड्राइवर पर धारा 279, 337 भादवि के तहत मामला पंजीकृत कर लिया गया है, वहीं ट्रक ड्राइवर फरार बताया जा रहा है।

Advertisements
Advertisements
Share This Article
नमस्कार, मैं ब्रजकिशोर भारद्वाज पिछले 4 सालों से पत्रकारिता, Content Writing, Web Development की फिल्ड में कार्यरत हूँ। मैं Samacharokiduniya.in, Naukarifinder.com, Phonekadoctor.com पर हर तरह के कंटेंट लिखता हूँ।
Leave a comment

You can't copy content of this page, Sorry

Team Samacharokiduniya (:

Discover more from समाचारों की दुनिया

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Advertisements