महाविद्यालय स्तर पर युवा उत्सव का आगाज 25 सितंबर को होगा
जुन्नारदेव, (दुर्गेश डेहरिया)। महाविद्यालय स्तर पर विद्यार्थियों की प्रतिभा को निखारने के लिए उच्च शिक्षा विभाग द्वारा युवा उत्सव का आयोजन प्रतिवर्ष महाविद्यालय जिला एवं विश्वविद्यालय स्तर पर किया जाता है।
इसी कड़ी में शासकीय महाविद्यालय जुन्नारदेव में 25 सितंबर 2023 से अंतर कक्षा महाविद्यालय स्तरीय युवा उत्सव का आयोजन किया जा रहा है इसमें विद्यार्थी कर विधाओं में अपनी प्रतिभा उजागर करेंगे मुख्य रूप से संस्कृत साहित्यिक रूपांकर एवं संगीतिक पक्ष में विधाओं का आयोजन किया जाएगा युवा उत्सव प्रभारी डॉ संगीता वाशिंगटन द्वारा उक्ताशय की जानकारी प्रदान की गई है उन्होंने महाविद्यालय में प्रवेशित नियमित छात्र-छात्राओं से अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने की अपील की है।

युवा उत्सव की दिनांक 22 सितंबर 2023 को संपन्न हुई बैठक में महाविद्यालय प्राचार्य डॉ वायके शर्मा, वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ पी अजवानी, डॉ ए के टांडेकर, प्रो आरडी वाडिवा, प्रो आर के चंदेल, डॉ रश्मि नागवंशी, डॉ एसके शेण्डे, डॉक्टर के सोनगरा सहित महाविद्यालय का स्टाफ उपस्थित था।
