यूथ कांग्रेस ने मनाया राहुल गांधी का जन्मदिन
सारनी। यूथ कांग्रेस के प्रदेश सचिव भूषण कांति के नेतृत्व में सांप्रदायिक सद्भाव यात्रा निकाली गई व युवा कांग्रेस के सभी पधाधिकारी एकत्रित होकर भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के 51वॉ जन्मदिन हर्षोल्लास के साथ मनाया।
भूषण कांति ने कहा की इस दौरान सांप्रदायिक सद्भाव का कार्यक्रम कर आम जनों को सद्भावना का संदेश दिया। राहुल गांधी आज राजनीति में सच्चाई निष्ठा और संघर्ष के प्रतीक है वह भारतीय लोकतंत्र की आवाज को निरंतर बुलंद कर रहे हैं वह गरीब दलितों पिछड़ों कमजोर हो की आवाज उठाते हैं उनका आज जन्मदिन है हम उनके दीर्घायु की कामना करते हैं।

कार्यक्रम में यूथ कांग्रेस के ग्रामीण जिला अध्यक्ष अंबर दीप बुनकर, भोला कांति,तिरुपति एरोलू, हरीश पाल, माणिक राव धोटे, विक्की सिंह, हेमंत धोटे, जैद खान, गौतम नागले, संजय यादव, अनुराग हातिया, इस्माइल फारूकी, प्रवीण पाल, सनोज देशमुख, रितेश विश्वकर्मा, गोविंदा एरोलू एवम सभी साथी मौजूद थे।
