युवा रक्तदान के लिए आगे आएं : पारख
बैतूल। दूसरों का जीवन बचाने का जूनन होतो उम्र भी बाधा नहीं बन सकती है। विश्व रक्तदान दिवस के अवसर पर बैतूल जिले में रक्तदान में अग्रणी जैन समाज के समाजसेवी सतीश पारख ने अपने 64 वर्ष की आयु में 150वीं बार रक्तदान किया।
इस अवसर पर जिला कलेक्टर अमनवीर सिंह बैस, जिला पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ चौधरी, विधायक निलय डागा ने पारख को शुभकामनाएं दी। उल्लेखनीय है श्री पारख मप्र के अलावा अभी तक छग, गुजरात, कर्नाटका, तेलंगाना, महाराष्ट्र, तमिलनाडु में अलग-अलग स्थानों पर रक्तदान कर चुके हैं।

सतीश पारख बताते हैं कि उन्हें उक्तदान कर असीम संतोष की अनुभूती होती है। श्री पारख ने कहा कि रक्तदान ऐसा दान है जिसे करने के लिए कोई धन नहीं लगता है। उन्होने कहा कि मैं खासतौर पर युवाओं से आव्हान करता हूं कि वे आगे आकर रक्तदान करें जिससे अनेक जिंदगीया बच सकती है।
