जैसे बैंक में पैसा जमा करने के लिए बैंक खाते की जरूरत होती है. वैसे ही शेयर बाजार (Share Market) में शेयरों या सिक्योरिटीज को इकट्ठा करने के लिए डीमैट अकाउंट की जरूरत होती है. डीमैट खाते में आप अपने शेयरों को रखते हो, जो शेयर बाजार से खरीदे होते हैं.
हालांकि इसमें कई पुराने ऐसे डीमैट खाते भी होते हैं, जिन्हें कोई ना चला रहा हो. जो एक्टिव नहीं है. अगर आप भी अपना डीमैट खाता बंद करना चाहते हैं तो इसकी प्रोसेस बहुत आसान है. बता दें कि डीमैट अकाउंट को मेंटेन करने के लिए एक एनुअल चार्ज देना होता है, अगर आप इसका इस्तेमाल नहीं कर रहे हैं तो समझदारी इसी में है इसे बंद कर दें.
ऑनलाइन बंद कर सकते हैं?
वैसे तो डींमैट खाते को बंद करने का पूरा प्रोसेस ऑफलाइन ही होता है. हालांकि आपके ऑनलाइन फॉर्म भरकर बंद करने के लिए अप्लाई कर सकते हैं लेकिन इसकी पूरी प्रोसेस ऑफलाइन ही होती है. इसके लिए आपको एक फॉर्म भरना होगा और नीचे दिए स्टेप्स को फॉलो करना होगा.
कैसे बंद कर सकते हैं डीमैट खाता?
- इसके लिए आपको या तो NSDL के DP (डिपॉजिट पार्टिसिपेंट) ऑफिस या ब्रांच पर जाना होगा, जहां आपको जरूरी फॉर्म और डॉक्यूमेंट्स सबमिट करने होंगे.
- अकाउंटहोल्डर डिपॉजिटरी पार्टिसिपेंट की वेबसाइट से ऐप्लीकेशन फॉर्म डाउनलोड कर सकता है. आप ऑनलाइन फॉर्म भरकर प्रिंट भी ले सकते हैं.
देनी होंगी ये डिटेल्स
- आपको अपनी DP ID और क्लाइंट ID देनी होगी.
- नाम और एड्रेस जैसी डिटेल को मेंशन करना होगा. रिकॉर्ड में जो डिटेल है, वही देना होगा.
- आपको अकाउंट क्लोज करने का कारण भी बताना होगा.
- उस अकाउंट के सभी होल्डर्स को क्लोजर रिक्वेस्ट फॉर्म पर साइन करना होगा.
- अब अगर आपके अकाउंट में कोई बैलेंस है, तो उसे ट्रांसफर करना होगा. आपको फॉर्म ये भी बताना होगा कि ये बैलेंस किस अकाउंट में ट्रांसफर किया जाए. ट्रांसफर एक डिलीवरी इंस्ट्रक्शन स्लिप फाइल करके भी करवाया जा सकता है.
फॉर्म जमा होने के सात से 10 दिनों के भीतर अकाउंट क्लोज हो जाता है. डीमैट अकाउंट क्लोज कराने पर कोई चार्ज नहीं लगता है. अगर अकाउंट का बैलेंस निगेटिव में है तो आपको वो अमाउंट भी क्लोजर से पहले सेटल कराना होगा.

Source – internet
