Rules Change from August 1: आज से बदल जाएंगे ये नियम, आम आदमी की जेब पर पड़ेगा असर
नई दिल्ली: अगस्त महीने की शुरुआत देश में कई बदलावों के साथ हुई है, जिसका सीधा असर आम जनता की जेब पर पड़ेगा। एलपीजी गैस की कीमतों में बढ़ोतरी से लेकर क्रेडिट कार्ड और फास्टैग के नए नियमों तक, उपभोक्ताओं के लिए कई चुनौतियां सामने आई हैं।
एलपीजी गैस की कीमतों में बढ़ोतरी
अगस्त महीने की शुरुआत से ही वाणिज्यिक एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी हुई है। 1 अगस्त से कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में 8.50 रुपये तक का इजाफा हुआ है। हालांकि, इस बार घरेलू गैस उपभोक्ताओं को राहत मिली है। बढ़ी हुई कीमतों का सीधा असर छोटे व्यापारियों और होटलों पर पड़ेगा।

| शहर | पुरानी कीमत (19 किलो) | नई कीमत (19 किलो) |
|---|---|---|
| दिल्ली | 1646 रुपये | 1652.50 रुपये |
| कोलकाता | 1756 रुपये | 1764.5 रुपये |
| मुंबई | 1598 रुपये | 1605 रुपये |
| चेन्नई | 1809.50 रुपये | 1817 रुपये |
आयकर रिटर्न जमा करने की अंतिम तारीख
31 जुलाई, 2024 को आयकर रिटर्न जमा करने की अंतिम तारीख थी। अब देरी से जमा करने पर जुर्माना देना होगा। सरकार ने टैक्सदाताओं को राहत देते हुए 31 दिसंबर तक बिलेटेड रिटर्न जमा करने की अनुमति दी है, लेकिन इसके लिए जुर्माना देना होगा। नियम के मुताबिक पांच लाख से कम आमदनी वाले को एक अगस्त के बाद 1000 रुपये पेनाल्टी देनी होगी। साथ ही 5,000 रुपये तक जुर्माना देना पड़ सकता है।
एचडीएफसी बैंक के क्रेडिट कार्ड पर नए शुल्क
देश के सबसे बड़े निजी बैंक एचडीएफसी बैंक ने अपने क्रेडिट कार्ड पर नए शुल्क लगाए हैं। अब क्रेडिट कार्ड के जरिए किराए और ईंधन के भुगतान पर अतिरिक्त शुल्क देना होगा। यह फैसला बैंक के ग्राहकों के लिए एक झटका है। अब एचडीएफसी बैंक के क्रेडिट कार्ड के जरिये पेमेंट करने से लेकर क्रेड, चेक, मोबिक्विक, फ्रीचार्ज जैसे थर्ड पार्टी एप के इस्तेमाल करने पर आपको ट्रांजेक्शन राशि पर एक प्रतिशत देना होगा। इसकी सीमा 3000 रुपये तक की तय की गई है। वहीं, 15000 रुपये से अधिक के फ्यूल ट्रांजेक्शन पर आपको एक प्रतिशत सर्विस चार्ज देना होगा। टाटा न्यू इनफिनिटी और टाटा न्यू प्लस क्रेडिट कार्ड के नियम में भी बदलाव किया है।
Google मैप्स ने कम की कीमतें
गूगल मैप्स ने भारत में अपनी सेवाओं की कीमतों में कटौती की है। इसके साथ ही अब यूजर भारतीय रुपये में भी भुगतान कर सकेंगे। इससे यूजर्स को कुछ राहत मिल सकती है।
फास्टैग के नए नियम
वाहनों पर लगे फास्टैग के लिए नए नियम लागू हुए हैं। अब फास्टैग के लिए केवाईसी अनिवार्य है, और तीन साल से पुराने फास्टैग को बदलना होगा। ये नियम वाहन मालिकों के लिए कुछ परेशानी का सबब बन सकते हैं। वहीं पांच साल से ज्यादा पुराने फास्टैग को 31 अक्टूबर से पहले तक बदलना होगा।
जूतों के नए मानक
जूते और चप्पल उद्योग में भी बदलाव आ रहा है। नए गुणवत्ता मानक लागू होने से जूतों की कीमतों में बढ़ोतरी की संभावना है। हालांकि, इससे उत्पादों की गुणवत्ता में सुधार की उम्मीद है।
बैंकों में छुट्टियां
अगस्त महीने में बैंकों में कुल 13 दिन की छुट्टी रहेगी। इससे लोगों को बैंकिंग कार्यों में असुविधा हो सकती है। ऑनलाइन बैंकिंग का इस्तेमाल करने की सलाह दी जाती है।

यह भी पढ़ें – अगस्त 2024 में बैंक कितने दिन बंद रहेंगे?
FAQs:
- क्या घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमतें भी बढ़ी हैं? – नहीं, इस बार केवल कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमतें बढ़ी हैं।
- ITR भरने की अंतिम तारीख क्या है? – 31 दिसंबर 2024 तक बिलेटेड रिटर्न भर सकते हैं।
- फास्टैग KYC कैसे पूरी करें? – आप अपने बैंक या फास्टैग सेवा प्रदाता से संपर्क करके KYC पूरी कर सकते हैं।
