Advertisements
Bank Holiday in October 2024 : अक्टूबर में 15 दिन बैंक रहेंगे बंद, जानें पूरी लिस्ट
अक्टूबर में अलग-अलग राज्यों में कुल 15 दिन बैंक बंद रहेंगे। ये छुट्टियां इन राज्यों में मनाए जाने वाले फेस्टिवल की वजह से होंगी। वहीं कुछ ऐसे फेस्टिवल हैं जिनके कारण पूरे देश में बैंकों की छुट्टी रहेगी।
Advertisements

किन कारणों से रहेंगी छुट्टियां?
- त्योहार: अक्टूबर में कई प्रमुख त्योहार मनाए जाते हैं, जैसे नवरात्र, दशहरा, दिवाली, गोवर्धन पूजा आदि। इन त्योहारों के कारण कई राज्यों में बैंक बंद रहेंगे।
- सार्वजनिक अवकाश: महात्मा गांधी जयंती और सरदार वल्लभभाई पटेल जयंती जैसे सार्वजनिक अवकाशों पर भी बैंक बंद रहेंगे।
कुल कितने दिन रहेंगे बैंक बंद?
अक्टूबर में कुल 15 दिन बैंक बंद रहने की संभावना है। इनमें रविवार और महीने के दूसरे और चौथे शनिवार भी शामिल हैं।
कौन-कौन से दिन रहेंगे बैंक बंद?
- 1 अक्टूबर: जम्मू में विधानसभा चुनाव होंगे। इसलिए जम्मू में बैंक बंद रहेंगे।
- 2 अक्टूबर: गांधी जयंती और महालय अमावस्या। इस अवसर पर पूरे देश में बैंक बंद रहेंगे।
- 3 अक्टूबर: नवरात्रि स्थापना के कारण राजस्थान में बैंक बंद रहेंगे।
- 6 अक्टूबर: रविवार के कारण पूरे देश में बैंक बंद रहेंगे।
- 10 अक्टूबर: दुर्गा पूजा/दशहरा (महा सप्तमी) के कारण त्रिपुरा, असम, नागालैंड, बंगाल में बैंक बंद रहेंगे।
- 11 अक्टूबर: दशहरा और दूसरे फेस्टिवल के कारण त्रिपुरा, कर्नाटक, ओडिशा, सिक्किम, मणिपुर आदि राज्यों में बैंक बंद रहेंगे।
- 12 अक्टूबर: महीने का दूसरा शनिवार। पूरे देश में बैंक बंद रहेंगे।
- 13 अक्टूबर: रविवार के कारण पूरे देश में बैंक बंद रहेंगे।
- 14 अक्टूबर: दुर्गा पूजा (दसैन) के कारण सिक्किम में बैंकों की छुट्टी रहेगी।
- 16 अक्टूबर: लक्ष्मी पूजा के चलते त्रिपुरा और बंगाल में बैंक बंद रहेंगे।
- 17 अक्टूबर: महर्षि वाल्मीकि जयंती/कटि बिहू के कारण कर्नाटक, असम, हिमाचल प्रदेश में बैंकों में कामकाज नहीं होगा।
- 20 अक्टूबर: रविवार के कारण पूरे देश में बैंक बंद रहेंगे।
- 26 अक्टूबर: एक्सेशन दिवस के कारण जम्मू और श्रीनगर में बैंक बंद रहेंगे।
- 27 अक्टूबर: रविवार के कारण पूरे देश में बैंक बंद रहेंगे।
- 31 अक्टूबर: दिवाली/काली पूजा/सरदार वल्लभभाई पटेल का जन्मदिन/नरक चतुर्दशी। इस कारण त्रिपुरा, महाराष्ट्र, उत्तराखंड, सिक्किम, मणिपुर, मेघालय को छोड़कर अधिकांश राज्यों में बैंक बंद रहेंगे।
Advertisements
Advertisements
