आपकी गाड़ी का चलान तो नहीं कटा? ऐसे कर सकते हैं चेक

Brajkishore Bhardwaj
Advertisements
Advertisements

कैमरे की निगरानी में आप छोटा या फिर बड़ा कोई भी ट्रैफिक नियम तोड़ते हैं, तो आपकी गाड़ी का चलान कट जाता है. चूंकि देश में कई सरकारी सर्विसेस डिजिटल हो गई हैं, ऐसे में चलान भी अब ई-चलान बन चुका है.

कई बार ऐसा होता है कि चलान कट जाता है और मोबाइल पर मैसेज नहीं आता. चलान भरने की तय अवधि खत्म हो जाती है और फिर आपको कोर्ट जाना पड़ सकता है. इसलिए बेहतर होगा आप समय समय पर बताए हुए तरीके से अपना चलान ऑनलाइन चेक करते रहें.
आप अपनी गाड़ी का चलान ऑनलाइन चेक कर सकते हैं. इसके लिए आपको सिर्फ कुछ स्टेप फॉलो करने होते हैं. आइए जानते हैं ई-चलान पता करने का तरीका.

फोन पर आ जाता है SMS

वैसे तो अब चलान कटने पर आपको इसकी जानकारी SMS के जरिए मिल जाती है. गाड़ी का चलान होने पर यूजर्स को RTO की तरफ से रजिस्टर ईमेल और पर इसकी जानकारी मिल जाती है. हालांकि, कई बार लोगों से SMS और ईमेल मिस हो जाते हैं. ऐसे में आप सरकार पोर्टल की मदद से अपने चलान की जानकारी हासिल कर सकते हैं.

क्या है ऑनलाइन चलान चेक करने का तरीका?

सबसे पहले आपको E-Challan की वेबसाइट पर जाना होगा. इसके लिए आप अपने फोन या फिर कम्प्यूर पर https://echallan.parivahan.gov.in/index/accused-challan ओपन कर सकते हैं. या फिर आप गूगल पर सर्च करके भी इस वेबसाइट पर जा सकते हैं.

यहां आपको दाईं ओर चलान डिटेल का एक कॉलम नजर आएगा.

यूजर्स चलान नंबर की मदद से उसका स्टेटस चेक कर सकते हैं. साथ ही वीइकल नंबर और DL नंबर की मदद से भी आप अपनी गाड़ी और अपने ड्राइविंग लाइसेंस पर चलान चेक कर सकते हैं.

अपनी गाड़ी का चलान चेक करने के लिए आपको गाड़ी नंबर के साथ चेसिस नंबर या इंजन नंबर के आखिरी 5 डिजिट एंटर करने होंगे.

Advertisements

अब यूजर को नीचे दिए गए कैप्चा को एंटर करना होगा और फिर Get Details पर क्लिक करना होगा. इसके बाद आपको तुरंत अपनी गाड़ी के चलान की स्थिति पता चल जाएगी. यहां पर आपको चलान भरने का भी ऑप्शन मिलता है.

Advertisements
Advertisements
Share This Article
नमस्कार, मैं ब्रजकिशोर भारद्वाज पिछले 4 सालों से पत्रकारिता, Content Writing, Web Development की फिल्ड में कार्यरत हूँ। मैं Samacharokiduniya.in, Naukarifinder.com, Phonekadoctor.com पर हर तरह के कंटेंट लिखता हूँ।
Leave a comment

You can't copy content of this page, Sorry

Team Samacharokiduniya (:

Discover more from समाचारों की दुनिया

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Advertisements