जिले की स्वास्थ्य व्यवस्था पर आप ने उठाए सवाल, सौंपा ज्ञापन
बैतूल। जिले की अस्वस्थ स्वास्थ्य व्यवस्था पर ध्यान केंद्रित करने ज्वलंत स्वास्थ्य व्यवस्था पर आम आदमी पार्टी बैतूल ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी बैतूल के नाम ज्ञापन सौंपा।
जिसमें उन्होंने ध्यान केंद्रित करते हुए बैतूल जिले के समस्त शासकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों में गर्भवती महिलाओं के नॉर्मल प्रसव के अलावा सिजेरियन प्रसव की उचित व्यवस्था बनाने। समस्त सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों में पर्याप्त चिकित्सक, स्टॉफ, दवाइयों, उपकरणों की व्यवस्था बनाए जाने। जिला अस्पताल को पार्किंग कर मुक्त कराए जाने जिलें भर में अवैध दवाखाना, अवैध लेब संचालित करने वालों पर उचित कार्यवाही किए जाने। जिला अस्पताल में सभी मरीजों को निःशुल्क सीटी स्कैन की व्यवस्था दिलाए जाने। जिलें में समस्त सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों और जिला चिकित्सालय में शव वाहन, एम्बुलेंस की पर्याप्त व्यवस्था बनाए जाने आम आदमी पार्टी जिला बैतूल जिलें के स्वास्थ्य व्यवस्था से जुड़े इन ज्वलंत जनहित के विषयों से अवगत कराते हुए इनकी जमीनी स्तर पर कार्य कराए जाने की मांग की।

वही ज्ञापन सौपने वालों में जिला अध्यक्ष अजय सोनी, बैतूल विधानसभा अध्यक्ष ललित कुमार देशमुख, मीडिया प्रभारी मुकेश गायकवाड़, यूथ विंग जिला उपाध्यक्ष शिबू विश्वकर्मा, रोहित पाल, चिचोली ब्लॉक अध्यक्ष सीताराम यादव, चिचोली ब्लॉक अध्यक्ष अनिल यादव, वरिष्ठ नेता विनोद जगताप, मनोहर पचोरिया, संतोष देशमुख, उत्सुक आर्य, सुधीर चौकीकर, राकेश सिंह एवं अन्य साथी कार्यकर्ता शामिल रहें।
