अपने आधार को मिसयूज होने से बचा सकते हैं आप, तुरंत कर लें यह काम

Brajkishore Bhardwaj
Advertisements
Advertisements

देश के बहुत सारे लोग आधार कार्ड के जरिए कई सरकारी योजनाओं का लाभ उठा रहे हैं. इसके अलावा भी हर जरूरी काम के लिए आधार का होना अनिवार्य माना जाता है. ऐसे में अगर  आपका आधार का कोई गलत तरीके से इस्तेमाल करता है तो आप मुसीबत में पड़ सकते हैं.

Advertisements

आपके आधार कार्ड का गलत इस्तेमाल किया जा सकता है. लेकिन अगर आपको अपने आधार कार्ड की डीटेल्स जाननी हो तो यह काम आप कर सकते हैं. आधार कार्ड को ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरह से वैलिडेट किया जा सकता है. उपयोगकर्ता अपने ई-आधार, आधार पत्र या आधार पीवीसी कार्ड पर क्यूआर कोड को स्कैन करके ऑफ़लाइन उसकी गलतियों को सुधार सकते हैं. जबकि ऑनलाइन सत्यापन के लिए myaadhaar का उपयोग कर सकते हैं.

आधार कार्ड सुरक्षित है या नहीं ऐसे करें पता

आधार कार्ड की डीटेल्स जानने के लिए आपको सबसे पहले आधार की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा. यहां आधार सर्विस के नीचे की तरफ Aadhaar Authentication History का ऑप्शन मिलेगा, इस पर क्लिक करना होगा. इसके बाद आपको अपना आधार नंबर डालना होगा और दिखाई दे रहे सिक्योरिटी कोड को डालकर Send OTP पर क्लिक करना होगा.

इतना करने के बाद अब आपके मोबाइल नंबर पर एक OTP आएगा, अब इस OTP को डालकर सब्मिट पर क्लिक करना होगा. इसके बाद ऑथेंटिकेशन टाइप, डेट रेंज और OTP समेत मांगी गई सभी जानकारियों को भरना होगा. इसके बाद Verify OTP पर क्लिक करते ही आपके सामने लिस्ट आ जाएगी. यहां आप 6 महीने तक की डेटा देख सकते हैं. इस तरह आप अपने आधार कार्ड की डीटेल्स को आसानी से जान सकते हैं.

यहां कर सकते हैं शिकायत

अगर आपको ऐसा लगता है कि आधार कार्ड का गलत इस्तेमाल किया गया है तो आप तुरंत इसकी शिकायत दर्ज करा सकते हैं. इसके लिए आप टोल फ्री नंबर 1947 पर कॉल या [email protected] पर ईमेल कर सकते हैं.

Advertisements
Advertisements
Share This Article
नमस्कार, मैं ब्रजकिशोर भारद्वाज पिछले 4 सालों से पत्रकारिता, Content Writing, Web Development की फिल्ड में कार्यरत हूँ। मैं Samacharokiduniya.in, Naukarifinder.com, Phonekadoctor.com पर हर तरह के कंटेंट लिखता हूँ।
Leave a comment

You can't copy content of this page, Sorry

Team Samacharokiduniya (:

Discover more from समाचारों की दुनिया

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Advertisements