Yogi In Chhindwada: कांग्रेस देश पर बोझ है योगी आदित्यनाथ
छिन्दवाड़ा, (दुर्गेश डेहरिया)। छिंदवाड़ा में आम सभा को संबोधित करने हुए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंच पर आते ही भारत माता की जय घोष का नारा लगाया और भगवान बिरसा मुंडा रानी दुर्गावती की जय कह कर उद्बोधन प्रारंभ किया।
सबसे पहले भैया दूज पावन पर्व है इस पावन पर हृदय से बधाई देता हूं। भाइयों बहनों आज प्रातः काल आपने देखा होगा देश के यशस्वी प्रधानमंत्री झारखंड की धरती पर जा करके जनजाति के अवसर पर भारत माता के महान सपूत महान सपूत भगवान बिरसा मुंडा को श्रद्धांजलि देने के लिए स्वयं वहां पहुंचे थे।
इस अवसर पर जनजाति दिवस आयोजन के अवसर में कार्यक्रम में प्रधानमंत्री ने देश के नाम अपने महत्वपूर्ण संदेश में देश के जनजाति समुदाय के उत्थान के लिए किए जा रहे हैं प्रयासों और परियोजनाओं की आधारशिला का लोकार्पण किया। भाइयों बहनों छिंदवाड़ा विधानसभा प्रकृति की गोद में बसा प्रचुर प्राकृतिक संसाधनों से सम्रद्धि एक विधानसभा है एक ऐसी विधानसभा है भाइयों बहनों जिसको कांग्रेस ने आजादी के बाद से ही विकास से वंचित रखकर के।
बुनियादी सुविधाओं से वंचित करके और पीछे धकेल ने का काम किया है। इसलिए आज मैं आपसे बात करने आया हूं। 9 वर्षों में देश की तकदीर को बदलते देखा है। एक नए भारत का दर्शन किया है एक ऐसा भारत वैश्विक मंच पर जो 142 करोड़ भारतीय नागरिकों के सम्मान को बढ़ा रही है। एक ऐसा भारत जो दुनिया के अंदर अपनी ताकत का एहसास कर रहा है। ऐसा भारत संकट में फंसे मानवता को नई राह दिखाने वाला भारत ओर उन स्थितियों में जब भारत का विश्व में सम्मान बढ रहा हो।
जब भारत दुनिया के180 देश में जाना जा रहा होओर विश्व के अंदर संकट में फंसी किसी भी मानवता जब भी इस संकट से मुक्ति होने का मार्ग देखती है तो उसकी नजर भारत की ओर होती है भाइयों बहनों भारत के प्रति दुनिया की नजरे बदली है निगाहें बदल उनके दृष्टिकोण में बदलाव आया है। ओर ये कारण इस लिए है क्योंकि भारत ने आपने आपको आत्मनिर्भर भारत बनाया है। नौ वर्ष में भारत सुरक्षित हुआ है। एक समय था जब कांग्रेस के समय दुश्मन देश भारत के अंदर घुसपैठ करते थे।
भारत की सीमाओं पर अतिक्रमण करते थे। आज किसी दुश्मन का साहस नहीं की भारत की सीमा पर अतिक्रमण करें क्योंकि अतिक्रमण करने के पहले हमारे देश के पास जवान उसका काम तमाम कर देते है। भाइयों बहनों दुश्मन को उसके घर में घुसकर के मारने का जज्बा कहीं मिला है तो नये भारत में देखने को मिल रहा है। भाईयों बहन यह वही भारत है जिसको कांग्रेस ने केवल जख्म दिए।
आतंकवाद नक्सलवाद का जख्म आपस में धर्म और मजहब के नाम पर लडने का जख्म भ्रष्टाचार का घाव गरीबों को योजनाओं से वंचित करने का घाव ओर यहीं नहीं कांग्रेस ने कोन कोन सी समस्याएं बदली नहीं है यही फर्क है कांग्रेस ओर बीजेपी में कांग्रेस समस्या देती ओर बीजेपी उसका समाधान निकाला देती है कांग्रेस देश की समस्या का नाम है। और बीजेपी उसका समाधान है। कांग्रेस ने आतंकवाद की समस्या दी। कश्मीर में धारा 370 तो कांग्रेस ने हटाईं थी।ओर धारा 370 को न्याय से मुक्त बनाने का काम समाप्त करके प्रधानमंत्री ने किया है।
यह भी पढ़ें – Kamalnath Chunavi Sabha : पैसेंजर गाड़ी नहीं देखी थी लोगों ने, अब दिल्ली तक की गाड़ी देखते
कांग्रेस ने नक्सलवाद दिया हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री ने समाधान कर दिया है वीडियो गाना भाइयों बहनों कांग्रेस ने अलगाववा दिया। भारत में अलगाववाद की जड़ है कांग्रेस लेकिन भारतीय जनता पार्टी ने अलगाववाद की समस्या का समाधान भी किया है कांग्रेस ने भुखमरी ओर बेरोजगारी दी भारतीय जनता पार्टी ने समाधान भी किया।
आपने देखा होगा भारत के अंदर पहली बार गरीबों को मिलने वाली योजनाओं का लाभ बराबर मिल रहा है। देश के अंदर गरीबों को 10 करोड़ शौचालय मिल गए। 4 करोड़ गरीबों को आवास मिल गए। 10 करोड़ लोगों को रसोई गैस कनेक्शन मिल गए ।50 करोड़ लोगों को स्वस्थ बीमा का आयुष्मान बीमा कवर मिल गया। कोरोना काल में 80 करोड़ लोगों को साढ़े तीन साल से फ्री राशन मिल रहा है।
इस सुविधा को आगामी पांच वर्ष तक चालू रखने के लिए प्रधानमंत्री ने घोषणा की भाईयों बहनों ये गांव में गरीब ये किसान ये नौजवान ये महिलाएं वनवासी जनजातीय, कांग्रेस ने नेता कहते थे देश के संसाधनों पर पहला अधिकार मुसलमानों का है। कांग्रेस के जिम्मेदार लोग तो यही बात करते हैं।भाईयो बहनों देश के संसाधनों पर देश के पंडित, गरीब ओर दलित नागरिको का अधिकार है।
भाईयों बहनों मोदी जी ने ठीक इसके विपरित कहा देश के संसाधनों पर देश के गरीब, वंचित दलित का अधिकार है। ओर नारा दिया सबका साथ सबका विकास। ये वेलफेयर स्कीम है गरीब कल्याण कारी योजनाएं हैं।
बिना भेदभाव के समाज के हर तबके को मिलेगी। और देने के लिए जिस मजबूती के साथ काम करना प्रारम्भ किया आज उसके परिणाम देश के अंदर देखने को मिलते हैं। मोदी जी के लिए तो 142 करोड़ आबादी का भारत उनका परिवार है। कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस के लिए भाई बहन यहीं उनका परिवार है। यही उनके परिवार का हिस्सा है वे इससे बाहर नही हो सकतें। कांग्रेस विकास नहीं करा सकती।
चालीस वर्ष से कांग्रेस के विधायक कांग्रेस के सांसद कांग्रेस का राज देश ओर प्रदेश में सर्वाधिक समय तक कांग्रेस ने शासन किया। भाईयों बहनों जहां का मुख्यमंत्री हों रहा हो केन्द्र सरकार में मन्त्री रहे हो और विकास पीछे विकास कोई नहीं आपका विकास करा लिया हो छिंदवाड़ा के विकास के बारे में सोचना हो तो आप क्या कहेंगे।
कांग्रेस विकास गरीब कल्याण नहीं करा सकती आतंकवाद की समस्या का समाधान कर नहीं सकती। कम-से-कम आस्था का सम्मान करा सकती।भाईयो बहनों काशी विश्वनाथ में आज से 6 वर्ष पहले बाबा विश्वनाथ मंदिर में श्रद्धालु जाता था। आज दर्शन करने 50 हजार श्रद्धालु एक साथ आ जाएं तभी दर्शन कर लेंगे। भव्य धाम बन गया है। कांग्रेस के समय में उत्तराखंड में केदारनाथ में पूरी प्राकर्तिक आपदा की चपेट में आ गई थी। मोदी ने केदारपूरी का फिर से पुनः उद्धार करा दिया।
यह भी पढ़ें – Indian Railway Job : रेलवे में ग्रेजुएट्स के लिए 1 लाख से ज्यादा सैलरी वाली नौकरी का मौका
भाइयों बहनों सोमनाथ मंदिर के जीर्णोद्धार का कार्य सौंदर्यीकरण कार्य हो या फिर महाकाल के महालोक की अनुभूति। बाबा साहब भीमराव अम्बेडकर से जुड़े हुए पंच तीर्थो का निर्माण भी मोदी जी के मार्गदर्शन ओर नेतृत्व में हुआ है। और यही नहीं 500 वर्षों की समाधान कर अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण किया है। कांग्रेस करपाती क्या नही। भाईयों बहनों कांग्रेस नेताओ ने कहा कि राम कृष्ण हुए ही नहीं।
सम्भवतः कमलनाथ उस केबिनेट के सदस्य थे जिस केबिनेट का शपथपत्र गया था सुप्रीम कोर्ट में ये राम कृष्ण हुए ही नहीं यदि ये राम ओर कृष्ण के आस्तित्व पर प्रश्न खड़ा करते हैं याने इसका मतलब सनातन धर्म के अस्तित्व पर प्रश्न खड़ा करते हैं।
अरे अस्तित्व प्रश्न खड़ा करते हैं। भाइयों बहनों भारत के अस्तित्व पर प्रश्न खड़ा करती है कांग्रेस इसलिए मैं कहता हूं कांग्रेस देश की समस्या का नाम है बोझ बन चुकी है कांग्रेस। इससे जीतने जल्दी मुक्ति पा सकोगे भाइयों बहनों उतनी जल्दी विकास तेजी से आगे बढ़ेगा। याद रखना उत्तर प्रदेश इसलिए विकास कर रहा है विधानसभा में 403 विधायक चुने जाते हैं। इसमें कांग्रेस के दो सदस्य हैं।
भाईयों बहनों मैं आपसे यह अपील करने आया हूं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदीके नेतृत्व में देश ओर शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में प्रदेश पिछले 20 वर्ष के स्थान में नए-नए कीर्तिमान स्थापित किए। आज बड़े बड़े मेडिकल कॉलेज आई आईटी एम्स बन रहे हैं।आईएएम रेल मेट्रो नये नये बन रहें है एयरपोर्ट विकास के लिए नौजवानों के रोजगार के लिए सुरक्षा और संसाधनों के लिए डबल इंजन की सरकार कहें।
बारा जिले में सात विधानसभा है छिंदवाड़ा के युवा विवेक बंटी साहू नौजवान आपके साथ काम करने को तैयार है चुनाव जीतकर भेज दीजिए और कांग्रेस को संदेश दिजिए अब धोखा नहीं हो पायेगा बहुत देश को धोखा दिया समाज को बांटा है आपस में बहुत लड़ाया है।
अब यह नहीं चलेगा हम तो आर पार की लड़ाई लड़ रहे हैं देश की एकता अखंडता के लिए देश की समृद्धि के लिए भारत को दुनिया की सबसे बड़ी आर्थिक महा शक्ति बनानें के लिए। भाईयों बहन जब हम राम मंदिर आंदोलन करते थे तो कांग्रेस के लोग हंसते थे। हमने नारा दिया राम लला हम आएंगे मंदिर वहीं बनाएंगे। पहले ढांचा हटाएंगे। कांग्रेस के लोग फिर हंसते थे मंदिर वहीं बनाएंगे तिथि नहीं बताएंगे अब मंदिर भी बन गया 22 जनवरी 2024 को प्रधानमंत्री के कर कमलों से मंदिर का उद्घाटन होगा।

छिंदवाड़ा के सभी 22 जनवरी के बाद अयोध्या आने की इच्छुक होना उसके लिए सबसे आसान रास्ता है विवेक बंटी साहू को चुनाव जीत कर भोपाल भेजिए। कि अपने आप ही आप लोगों को अयोध्या ले जाने की तैयारी करेंगे अयोध्या का आपका टिकट पक्का है।


