Yogesh Pandagre News: भाजपा प्रत्याशी जनसंपंर्क में बता रहे लाड़ली बहनों के नाम पर बनेंगे आवास
आमला। आमला विधानसभा क्षेत्र मे भाजपा प्रत्याशी डॉ. योगेश पंडाग्रे द्वारा शिक्षा के क्षेत्र मे किए गए उल्लेखनीय कार्यो की बदौलत नागरिक सराहना करते नजर आ रहे है। डॉ. पंडाग्रे गुरूवार को भी बोरदेही मोरखा के आस-पास करीब डेढ़ दर्जन गावों मे लगतार जनसंपंर्क करते नजर आए। जनसंपंर्क के दौरान जब शिक्षा के क्षेत्र मे किए गए कार्यो की बात निकल रही तो डॉ. पंडाग्रे लोगो को बता रहे है कि उन्होनें अपने कार्यकाल मे ब्लाक मे सीएम राईज की शुरूवात करवाई। साथो-साथ 26 करोड़ की लगात से निर्मित होनें वाले स्कूल भवन का पूजन कर निर्माण भी प्रारंभ करवाया।
उन्होनें लोगो को बताया कि जिले मे मेडिकल कॉलेज शुरू करवानें के लिए भी उन्होनें प्रयास किए थे। जिसमें वे सफल भी रहे। वे लोगो को बताते चल रहे है कि प्रदेश और केंद्र सरकार की योजनाओं के तहत् मेधावी बच्चो का पूरा ध्यान भी उनके कार्यकाल मे रखा गया। मध्यप्रदेश सरकार द्वारा शिक्षा गारंटी योजना के तहत् आर्थिक रूप से कमजोर विद्यार्थियों को ऋण उपलब्ध करवाने की योजना प्रभावी ढंग से क्रियान्वित की गई।
समग्र शिक्षा योजना पीएम पोषण योजना राष्ट्रीय उच्चतर शिक्षा अभियान उन्नत भारत अभियान मुख्यमंत्री मेधावी योजना जैसी कई महत्वपूर्ण योजनाओं से विद्यार्थियों को लाभान्वित करनें का प्रयास किया। डॉ. पंडाग्रे ने कहा कि इसके अलावा भी बहुत सारी योजनाएं है और आगे भी योजनाएं बनाई जाएगी। ताकि कोई बच्चा शिक्षा से वंचित न हो सके।
महिलाओं के नाम पर बनेंगे आवास
भाजपा प्रत्याशी डॉ. योगेश पंडाग्रे ने अपने जनसंपंर्क मे बताया कि अब लाड़ली बहनाओं के नाम पर ही आवास योजनाओं के आवास भी बनेंगे। यह घोषणा प्रदेश सरकार द्वारा पूर्व मे हो चुकी है। डॉ. पंडाग्रे जब अपनी बाते जनसंपंर्क में लोगो के बीच रख रहे तो लोग उन्हें एकटक देखते और कराए गए विकास कार्यो की सराहना करते नजर आ रहे है।
जंबाड़ा में शुरू हुआ भाजपा कार्यालय
बुधवार को विधानसभा क्षेत्र के जंबाड़ा गांव मे भाजपा के जिला महामंत्री कमलेश सिंह, नगर मंडल अध्यक्ष रामकिशोर देशमुख, जनपद अध्यक्ष गणेश यादव के हस्ते जंबाड़ा चौक पर कार्यालय का शुभारंभ किया।
यहां किया जनसंपंर्क
यह भी पढ़े – Sarni Samachar : ठेका श्रमिकों के लिए पूर्ण बोनस की मांग की

भाजपा प्रत्याशी डॉ. योगेश पंडाग्रे ने गुरूवार को कलमेश्वरा, रिखड़ी, बामला, जामुनबिछवा, बाबरबोह, टूराबोरगांव, ब्राम्हणवाड़ा, बिछुवा, सोनेगांव, बारछी, मदनी, केहलपुर, डंगारिया, कुज्बा, मोरखा, कोहवानी सहित आस-पास के गावों मे जनसंपंर्क किया।


