नॉमिनेशन संबंधी प्रक्रियाओं के बारे में राजनैतिक दलों की कार्यशाला संपन्न
छिन्दवाड़ा, (दुर्गेश डेहरिया)। विधानसभा निर्वाचन 2023 के अंतर्गत नॉमिनेशन संबंधी प्रक्रियाओं के बारे में प्रशिक्षण देने के लिये कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में राजनैतिक दलों की जिला एवं विधानसभा स्तरीय कार्यशाला संपन्न हुई।

कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी मनोज पुष्प के निर्देशन में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत एवं स्वीप नोडल अधिकारी पार्थ जैसवाल और अतिरिक्त कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी के.सी.बोपचे की उपस्थिति में आयोजित इस कार्यशाला में मास्टर ट्रेनर्स प्रो.डॉ.पी.एन.सनेसर और राजेंद्र सिंह ठाकुर द्वारा राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों को ऐन्कोर ऑनलाइन का उपयोग करने और नामांकन फार्म भरते समय रखने वाली सावधानियों के बारे में विस्तार से अवगत कराया गया एवं उनकी विभिन्न जिज्ञासाओं का समाधान भी किया गया।
