महिलाओं का स्नेह मिलन कार्यक्रम संपन्न सम्मेलन
प्रजापिता ब्रह्माकुमारी सौंसर केन्द्र का आयोजन
सौंसर, (गोपाल वंजारी)। आजादी के अमृत महोत्सव से स्वर्णिम भारत की ओर इस विषय पर, प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय केन्द्र सौंसर में महिलाओं का स्नेह मिलन कार्यक्रम संपन्न हुआ। जिसमें महिलाओं ने खुलकर अपने विचार रखे एवं महिला सशक्तिकरण की व्याख्या करते हुए इस ओर कैसे बढ़े इस पर चिंतन किया गया।
आज प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय सौसर केन्द्र में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस सप्ताह के अंतर्गत, केन्द्र प्रमुख राजयोगिनी ब्रम्हकुमारी अनुराधा दीदी की अध्यक्षता में, महिला नेत्री उषा भमोरे, प्रिंसिपल ममता वंजारी, प्रिंसिपल शीला मेडम की प्रमुख उपस्थिति में महिलाओं का स्नेह मिलन कार्यक्रम संपन्न हुआ।
जिसमें राजयोगिनी ब्रम्हकुमारी अनुराधा दीदी ने महिला सशक्तिकरण की व्याख्या एवं उसके क्रियान्वयन की दिशा में कैसे अग्रसर हो इस पर विचार साझा किए। उसी प्रकार सौंसर की भाजपा नेत्री भमोरे, रझाड़ी पिपला हाईस्कूल प्रिंसिपल वंजारी, सागर कान्वेंट सौंसर की प्रिंसिपल शीला ने भी महिलाओं को संबोधित किया। इस अवसर पर सौंसर की होनहार छात्राएं डॉ तेजश्री कंटक एवं डॉ प्रांजली अंबड़कर को मंचासीन अतिथियों के हाथों सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में बी के सारंग, सविता दीदी, माधुरी दीदी, सीता कुम्हारे, कांता नांदेकर, आशा ठाकरे, नमीता गुप्ता, प्रभा माता, प्रमिला किनारकर, दुर्गा खरसे, शुभम भाई सहित भारी संख्या में महिलाएं मौजूद थी।
