रस्साकशी में जीती महिलाएं, आनंद उत्सव में हुई विभिन्न प्रतियोगिताएं

Brajkishore Bhardwaj
Advertisements
Advertisements

रस्साकशी में जीती महिलाएं, आनंद उत्सव में हुई विभिन्न प्रतियोगिताएं


बैतूल। एकीकृत शासकीय नवीन माध्यमिक शाला लेदांगोंदी, विकासखंड मुलताई में राज्य आनंद संस्थान भोपाल के अधिकारी डॉ.केपी तिवारी की उपस्थिति एवं बैतूल जिला पंचायत आनंदम की नोडल अधिकारी इंदिरा महतो के मार्गदर्शन में आनंद उत्सव मनाया गया। कार्यक्रम में हर आयु वर्ग के लोगों ने भाग लिया कार्यक्रम में रस्सी कूद, कुर्सी दौड़, दौड़, लंगडी रस्साकशी एवं वॉलीबॉल खेल प्रतियोगिताएं संपन्न कराई गई। रस्साकशी में महिलाओं की टीम विजयी रही।

माध्यमिक शाला के प्रधान पाठक ने बताया कि आनंद उत्सव में हमारा गांव कलस्टर नहीं है। यह कार्यक्रम हम अपने स्तर से मना रहे हैं। जिस पर श्री तिवारी ने संबंधित अधिकारी को ग्राम पंचायत लेदांगोंदी को क्लस्टर बनाने हेतु निर्देशित किया जिससे यहां भव्य आयोजन किया जा सके। रस्साकशी में 73 साल के फुसिया मानमोड़े एवं 65 साल की सयाबाई के भाग लेने पर प्रसन्नता व्यक्त की।

Advertisements

श्री तिवारी ने माध्यमिक शाला का अवलोकन किया उन्होंने शिक्षकों द्वारा किए गए कार्य को सभी के लिए अनुकरणीय बताया वर्ष 2016-17 का स्वच्छ विद्यालय राष्ट्रीय पुरस्कार मिलने पर प्रसन्नता व्यक्त की एवं शाला को रोल माडल बताया ग्राम पंचायत सरपंच को ऐसे ही अपने ग्राम को आदर्श ग्राम बनाने हेतु सुझाव दिया। शाला के प्रधान पाठक सुनील दास वैष्णव ने बताया कि हमारी शाला ग्रामीण लोगों के सहयोग की उत्कृष्ट मिसाल है। इस अवसर पर ग्राम पंचायत सरपंच, सचिव समस्त शिक्षक एवं छात्र छात्राएं उपस्थित थे।

Advertisements
Advertisements
Share This Article
नमस्कार, मैं ब्रजकिशोर भारद्वाज पिछले 4 सालों से पत्रकारिता, Content Writing, Web Development की फिल्ड में कार्यरत हूँ। मैं Samacharokiduniya.in, Naukarifinder.com, Phonekadoctor.com पर हर तरह के कंटेंट लिखता हूँ।
Leave a comment

You can't copy content of this page, Sorry

Team Samacharokiduniya (:

Discover more from समाचारों की दुनिया

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Advertisements