Betul Accident Samachar : नेशनल हाईवे पर सड़क दुर्घटना में हुई महिला की मौत, पति गंभीर घायल

Brajkishore Bhardwaj
Advertisements
Advertisements

Betul Accident Samachar : नेशनल हाईवे पर सड़क दुर्घटना में हुई महिला की मौत, पति गंभीर घायल


शाहपुर, (आशीष राठौर)। नेशनल हाईवे पर गुरुवार की दोपहर को सड़क दुर्घटना में अपने मायके जा रही महिला की दर्दनाक मौत हो गई, मोटरसाइकिल चालक गंभीर अवस्था में घायल हो गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार सातलदेही निवासी प्रमोद अपनी पत्नी रामप्यारी के साथ मोटरसाइकिल से अपने ससराल सुखतवा जा रहा था।

धापड़ा जोड़ के पास ट्रक चालक द्वारा लापरवाही पूर्वक ट्रक चलाते हुए मोटरसाइकिल को पीछे से टक्कर मार दी जिससे कि रामप्यारी उम्र लगभग 30 वर्ष की पैरों पर से ट्रक गुजर जाने के कारण घटनास्थल पर ही मौत हो गई जबकि मोटरसाइकिल चला रहे प्रमोद उम्र लगभग 34 वर्ष के चेहरे एवं हाथ और पैर में चोट आई हुई है घटना की जानकारी मिलते ही भौरा पुलिस घटनास्थल पर पहुंचे और पिकअप वाहन से मृतिका एवं घायल युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शाहपुर लाया गया।

Advertisements

 

जहां पर घायल का प्राथमिक उपचार किया गया एवं जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है वहीं मृतक महिला का पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौप जाएगा। पुलिस के द्वारा ट्रक को अपने कब्जे में ले लिया गया है एवं मामले की जांच की जा रही है।

Advertisements
Advertisements
Share This Article
नमस्कार, मैं ब्रजकिशोर भारद्वाज पिछले 4 सालों से पत्रकारिता, Content Writing, Web Development की फिल्ड में कार्यरत हूँ। मैं Samacharokiduniya.in, Naukarifinder.com, Phonekadoctor.com पर हर तरह के कंटेंट लिखता हूँ।
Leave a comment

You can't copy content of this page, Sorry

Team Samacharokiduniya (:

Discover more from समाचारों की दुनिया

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Advertisements