नसीराबाद में बह रही श्रीमदभागवत ज्ञान गंगा की बयार..

Brajkishore Bhardwaj
Advertisements
Advertisements

नसीराबाद में बह रही श्रीमदभागवत ज्ञान गंगा की बयार..

गुरुवार को होगी माँ दुर्गा, शिवजी एवं श्रीगणेश प्रतिमाओं की स्थापना


चिचोली। तहसील अंतर्गत नगर चिचोली से तकरीबन दो किलोमीटर की दुरी पर स्थित ग्राम नसीराबाद के नवनिर्मित माता मंदिर परिसर में इन दिनों समस्त ग्राम वासियों के सहयोग से सात दिवसीय श्रीमदभागवत कथा सत्संग के साथ हीं यहाँ सुबह से दोपहर तक एवं अपरान्ह से शाम तक विश्व कल्यार्थ यज्ञ का धार्मिक अनुष्ठान भी संपन्न करवाया जा रहा हैं,जिसमें यजमानों द्वारा मंत्रोच्चारण के साथ आहुतियाँ हवन कुंड में डाली जा रहीं हैं।ग्राम नसीराबाद में गुप्त नवरात्र के पावन शुभ अवसर पर रविवार 22 जनवरी से एक हीं परिसर में हो रहें दो-दो धार्मिक अनुष्ठानों से पूरा क्षेत्र धर्ममय हो गया हैं यैसा प्रतीत होता हैं कि यहाँ भगवत ज्ञान गंगा की बयार बह रही हैं जिसमें बढ़ी संख्या में शामिल होकर ग्रामीणजन पुण्य लाभ अर्जित कर रहे हैं।धार्मिक अनुष्ठान के आयोजन का आज बुधवार को चौथा दिन हैं।

बसंत पंचमी को यहाँ माँ दुर्गा,शिवजी,गणेश की प्रतिमाओं की प्राण प्रतिष्ठा कर स्थापना

ग्राम नसीराबाद में चल रहें श्रीमदभागवत कथा ज्ञान यज्ञ के दौरान नसीराबाद के नवनिर्मित माता मंदिर में जयपुर मकराना से बनकर आई माँ दुर्गाजी के साथ हीं शिवजी एवं श्रीगणेशजी की प्रतिमाओं की प्राण प्रतिष्ठा कर स्थापना भी बसंत पंचमी के दिन गुरूवार 26 जनवरी को विधि विधान व भक्ति भाव से पूजा अर्चना कर की जाऐगी। सभी ग्राम वासियों के सहयोग से कियें जा रहे सात दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान में इष्ट मित्रों के साथ सहपरिवार शामिल होकर पुण्य लाभ लेने की अपील आयोजनकर्ताओ ने धर्मावलंबियों से की हैं।

Advertisements

विदित हो चिचोली ब्लाक अंतर्गत ग्राम नसीराबाद के सभी ग्रामवासियों के सहयोग से देवी माता मंदिर परिसर में आयोजित किए जा रहे सात दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान में जहाँ एक ओर दोपहर एक बजे से शाम 5 बजे तक की समयावधि में श्रीमदभागवत कथा का रसास्वादन पंडित गोविंद महाराज जी के मुखारविंद से करवाया जा रहा हैं वहीं दूसरी ओर विश्व के कल्याण को लेकर यज्ञ भी करवाया जा रहा हैं।इस धार्मिक अनुष्ठान का भक्तिमयी समापन शनिवार 28 जनवरी को भोजन प्रसादी के भंडारे के साथ किया जाऐगा।

Advertisements
Advertisements
Share This Article
नमस्कार, मैं ब्रजकिशोर भारद्वाज पिछले 4 सालों से पत्रकारिता, Content Writing, Web Development की फिल्ड में कार्यरत हूँ। मैं Samacharokiduniya.in, Naukarifinder.com, Phonekadoctor.com पर हर तरह के कंटेंट लिखता हूँ।
Leave a comment

You can't copy content of this page, Sorry

Team Samacharokiduniya (:

Discover more from समाचारों की दुनिया

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Advertisements