कहां-कहां यूज हो रहा आपका Aadhaar Card? ऐसे चेक करें वेरिफिकेशन हिस्ट्री

Brajkishore Bhardwaj
Advertisements
Advertisements

UIDAI आपको ऐसी सुविधा देता है कि आप यह चेक कर सकें कि आपका आधार कार्ड कहां-कहां इस्तेमाल हुआ है. UIDAI की आधिकारिक वेबसाइट पर आपको ‘Aadhaar Authentication History’ टूल मिलेगा, जिसके जरिए आप आधार कार्ड की डिटेल्स चेक कर सकेंगे. इस टूल से आपको पता चलता है कि आपका आधार कहां-कहां वेरिफिकेशन के लिए यूज हुआ है.

वहीं हम आपको यह भी बता रहे हैं कि आप क्या तरीका अपनाकर आधार कार्ड के साथ होने वाले फ्रॉड से बच सकते हैं.

आधार की ऑथेंटिकेशन हिस्ट्री ऐसे चेक कर सकते हैं- 

सबसे पहले UIDAI की आधिकारिक वेबसाइट https://uidai.gov.in/ पर जाइए.

‘My Aadhaar’ टैब में आपको ‘Aadhaar Services’ का ऑप्शन दिखाई देगा. यहां ‘Aadhaar Authentication History’ विकल्प पर क्लिक करिए.

यहां से एक नया पेज खुलेगा, जहां आपको अपना 12 डिजिट का आधार नंबर डालिए.

यहां आपको ‘CAPTCHA Code’ डालना होगा.

यहां से‘Generate OTP’ बटन पर क्लिक करिए, जिसके बाद दूसरा पेज खुलेगा.

पेज पर आपको जो जानकारी देखनी है, उसकी अवधि चुनने या फिर पिछले ट्रांजैक्शन की डिटेल्स देखने के लिए विकल्प मिलेंगे.

यहां आपको अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर आए OTP को डालना होगा.

इसके बाद आपको पिछले कुछ वक्त में आधार कार्ड का जहां कहीं भी ऑथेंटिकेशन हुआ होगा, उसकी तारीख, वक्त और ऑथेंटिकेशन के टाइप की डिटेल्स मिल जाएंगी. ध्यान दें कि आपको एक बार में 50 ही ट्रांजैक्शन की डिटेल्स पता चल सकेंगी.

Advertisements

ये ट्रांजैक्शन देखकर आप पता लगा सकते हैं कि ये सारे टांजैक्शन आपने खुद किए हैं, या कोई संदिग्ध गतिविधि हुई है.

Advertisements
Advertisements
Share This Article
नमस्कार, मैं ब्रजकिशोर भारद्वाज पिछले 4 सालों से पत्रकारिता, Content Writing, Web Development की फिल्ड में कार्यरत हूँ। मैं Samacharokiduniya.in, Naukarifinder.com, Phonekadoctor.com पर हर तरह के कंटेंट लिखता हूँ।
Leave a comment

You can't copy content of this page, Sorry

Team Samacharokiduniya (:

Discover more from समाचारों की दुनिया

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Advertisements