Chhindwara Samachar : हम होंगे कामयाब पखवाड़ा का किया आयोजन

Brajkishore Bhardwaj
Advertisements
Advertisements

Chhindwara Samachar : हम होंगे कामयाब पखवाड़ा का किया आयोजन


जुन्नारदेव, (दुर्गेश डेहरिया)। महिला एवं बाल विकास परियोजना अधिकारी सीमा पटेल के मार्गदर्शन पर महिला सुरक्षा कार्यक्रम ग्राम पंचायत जमकुंडा की आंगनवाड़ी मे आयोजन किया गया जिसमें जिसमें महिला बाल विकास ,पुलिस विभाग,शिक्षा विभाग, जनप्रतिनिधि ग्राम पंचायत के सरपंच, उपसरपंच, सचिव, पंच, समस्त आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका उपस्थित रहे।

पुलिस विभाग से ओम लता ऊईके ने बाल विवाह घरेलू हिंसा बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम के विषय में बताया शी बॉक्स पोर्टल के माध्यम से महिला या बालिका कार्यस्थल पर यौन उत्पीड़न का सामना करने पर अपनी शिकायत दर्ज कैसे करवाए ये सभी जानकारियां दी गई बाल विवाह प्रतिषेध के लिए शपथ ग्रहण भी करवाई गई।

कार्यक्रम में जनप्रति निधि, महिला एवं बाल विकास से सुश्री बिंदु माहोरे, आरती आम्रवंशी, लक्ष्मी पंडोले, सीमा धुर्वे, सुनीता चंचल, स्नेहलता टेंभरे, सरपंच ममता कुमरे,उपसरपंच राकेश खरे, सचिव चंद्र सिंह सलवार, प्रकाश कुमरे पूर्व सरपंच, प्रा शा प्रधान पाठिका निसरत कुरैशी , कांता आम्रवंशी, मोनू कहार, विनोद खरे रोजगार सहायक, दीपक कुमरे, साप्ति आम्रवंशी, ज्योति कुमरे, सकून बन्देवार, मंगल सिंह नागवंशी कोटवार व ग्राम वासी उपस्थित रहे।

Advertisements

बाल विवाह से क्या क्या हानि होती है कम उम्र में विवाह करने के क्या नुकसान है इस विषय में सरपंच ममता कुमरे ने विस्तृत रूप से बताया घरेलू हिंसा से होने वाले दुष्प्रभाव भी सभी विभागों द्वारा विस्तृत रूप से बताए।

Advertisements
Advertisements
Share This Article
नमस्कार, मैं ब्रजकिशोर भारद्वाज पिछले 4 सालों से पत्रकारिता, Content Writing, Web Development की फिल्ड में कार्यरत हूँ। मैं Samacharokiduniya.in, Naukarifinder.com, Phonekadoctor.com पर हर तरह के कंटेंट लिखता हूँ।
Leave a comment

You can't copy content of this page, Sorry

Team Samacharokiduniya (:

Discover more from समाचारों की दुनिया

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Advertisements