Chhindwara Samachar : माचागोरा जलक्षेत्र में मनाया जल महोत्सव, 300 स्कूली बच्चों ने लिया भाग
मध्यप्रदेश टूरिस्ट बोर्ड के माध्यम से पहली बार आयोजन
6 दिवसीय रंगारंग कार्यक्रम में झलकेगी लोक-संस्कृति
छिन्दवाड़ा, (दुर्गेश डेहरिया)। माचागोरा जलक्षेत्र में आज 20से 25 दिसम्बर तक विभिन्न कार्यक्रम का आज शुभारंभ किया गया। प्रशासनिक अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों द्वारा सर्वप्रथम मां सरस्वती के पूजन अर्चन के पश्चात जल क्षेत्र में वाटर गतिविधियां की शुरुआत रिबिन कट कर किया गया। वोट में बैठकर अधिकारी ओर नेताओं ने सैर की और वाटर गतिविधियों का लुत्फ उठाया।जल क्षेत्र में पर्यटक की भीड़ ने इस कार्यक्रम में हिस्सा लेकर बोट में भ्रमण किया। इसके साथ ही मौके पर बने होम स्टे को देखा और खाद्य पदार्थ के स्टाल में बैठकर लजीज व्यंजनों का स्वाद चखा।

कलेक्टर शीलेंद्र सिंह, जिपं सीईओ अग्रिम कुमार के के मार्गदर्शन में मध्यप्रदेश टूरिज्म डिपार्टमेंट द्वारा क्षेत्र में पर्यटन को बढावा देकर अभिनव पहल की गई है। आज इस कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक अजय पाण्डेय, जिला भाजपा अध्यक्ष शेषराव यादव, टीकाराम चंद्रवंशी,महापौर विक्रम आहके,अमरवाड़ा विधायक राजा कमलेश प्रताप शाह, पूर्व विधायक चौरई पं रमेश दुबे, बंटी पटेल,अजय सक्सेना,जनपद अध्यक्ष सरोज रघुवंशी,जपं उपाध्यक्ष शैलकुमारी,महेंद्र वर्मा सभापति नपा, पूर्णिमा शरद जैन नपा अध्यक्ष,एसडीएम प्रभात मिश्रा, एसडीओपी, तहसीलदार प्रीति पटेल,थाना प्रभारी जीएस उईके एवं अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।
