Betul Samachar : प्रतिबंध के बावजूद मतदान केंद्र के अंदर ले गए मतदाता मोबाइल

Brajkishore Bhardwaj
Advertisements
Advertisements

Betul Samachar : प्रतिबंध के बावजूद मतदान केंद्र के अंदर ले गए मतदाता मोबाइल

वीवीएम एवं वीवीपेट मशीन की फोटो हो रही वायरल


शाहपुर: प्रदेश में 17 नवंबर को विधानसभा चुनाव के लिए मतदान संपन्न हुआ। मतदाताओं के द्वारा मतदान करने के बाद प्रत्याशियों को वोट डालने के फोटो एवं वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर रहे हैं।

Advertisements

मतदान केंद्र पर मोबाइल फोन अंदर ले जाना प्रतिबंध होने के बावजूद बड़ी संख्या में मतदाताओं ने मोबाइल अंदर ले जाकर वीवी पेट एवं ईवीएम मशीन की फोटो खींची और सोशल मीडिया पर फोटो वायरल भी की गई। ऐसी स्थिति में मतदान की गोपनीयता भंग होती हुई नजर आ रही है, वही जागरूक नागरिक ऐसे लोगों पर कार्यवाही की मांग भी कर रहे हैं।

Advertisements

Advertisements

विधानसभा चुनाव के लिए 17 तारीख को प्रातः 7 बजे से शाम 6 बजे तक मतदान संपन्न हुआ इस दौरान मतदान केंद्र पर मतदान मशीन के पास मोबाइल ले जाने पर प्रतिबंध था मतदान केंद्र में मतदाताओं को मोबाइल अंदर जाने से रोक नहीं गया ऐसे में बड़ी संख्या में मतदाताओं द्वारा मतदान करते हुए वीवी पेट मशीन और ईवीएम की फोटो ली तथा किस प्रत्याशी को वोट दिया गया इसकी भी फोटो लेकर इंटरनेट पर वायरल किया गया।

Advertisements

राजनीतिक दल के समर्थकों के द्वारा बाकायदा उनके द्वारा किस प्रत्याशी को मत दिया गया इसकी फोटो सोशल मीडिया पर डाली गई तथा कुछ देर बाद वीडियो और फोटो डिलीट भी कर दी गई।

Advertisements

Advertisements

नियम अनुसार मतदान करने के पूर्व मतदाताओं का मोबाइल जमा कराया जाता है जिसके बाद ही मतदान करने के लिए मशीन के पास भेजा जाता है लेकिन मतदान केदो पर प्रतिबंध के बावजूद लापरवाही बरती गई जिससे कि मतदाताओं ने मोबाइल अंदर ले जाकर फोटो खींचकर सोशल मीडिया पर वायरल की।

Advertisements
Advertisements

जागरूक नागरिकों का कहना है की इस तरह मोबाइल फोन अंदर ले जाने से मतदान की गोपनीयता भंग हुई है गोपनीयता भंग करने वालों पर नियम अनुसार कार्यवाही करने की मांग निर्वाचन आयोग से की गई है।

Advertisements
Advertisements
Share This Article
नमस्कार, मैं ब्रजकिशोर भारद्वाज पिछले 4 सालों से पत्रकारिता, Content Writing, Web Development की फिल्ड में कार्यरत हूँ। मैं Samacharokiduniya.in, Naukarifinder.com, Phonekadoctor.com पर हर तरह के कंटेंट लिखता हूँ।
Leave a comment

You can't copy content of this page, Sorry

Team Samacharokiduniya (:

Discover more from समाचारों की दुनिया

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Advertisements