Advertisements
पैसों का लेनदेन तो सभी करते हैं, कभी जाकर रक्तदान कीजिए ब्लड बैंक में
बैतूल। राष्ट्रीय सेवा योजना मुक्त इकाई जेएच कालेज बैतूल के स्वयंसेवक ने 7वीं बार किया रक्त दान किया। रासेयो स्वयंसेवक रक्तदान के लिए हमेशा तैयार रहते हैं। राठी हॉस्पिटल में एडमिट योगेश साहू को जब इमरजेंसी में रक्त की आवश्यकता थी तो उनके सोमचंद साहू ने स्वयंसेवक कन्हैया अमरूते से संपर्क किया। कन्हैया अमरूते ने बिना देरी किए राठी हॉस्पिटल जा कर रक्त दान किया। इस मौके पर एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ.गोपाल प्रसाद साहू ने बताया कि रक्तदान करने से किसी भी प्रकार की कोई कमजोरी नही होती है। आप भी कीजिए रक्त दान कर अच्छा लगता हैं।
विदित नागपुरे ने बताया की जेएच कालेज के स्वयंसेवक दिन हो या रात हो कभी भी एक फोन पर आ कर रक्तदान के लिए तत्पर और लोगो की जान बचाते है। इस पुनीत कार्य पर जेएच कालेज बैतूल की एनएसएस के दलनायक नवीन नागले और महिला इकाई की स्वयंसेविका तनु मोहबे उपस्थित थी।
Advertisements
Advertisements
