विवेकानंद जी ने अल्प आयु में इतिहास रच दिया

Brajkishore Bhardwaj
Advertisements
Advertisements

विवेकानंद जी ने अल्प आयु में इतिहास रच दिया


बैतूल। नेहरू युवा केंद्र बेतूल कार्यालय में विवेकानंद सभागार में जिला युवा अधिकारी मोनिका चौधरी के मार्गदर्शनल में युवा सप्ताह पखवाड़ा संपन्न हुआ। पखवाड़े अंतर्गत विगत 12 जनवरी से 19 जनवरी तक जिले के सभी ब्लॉक में प्रतियोगिताएं जैसे रक्तदान शिविर भाषण प्रतियोगिता, निबंध प्रतियोगिता, कुर्सी दौड़, सहभागिता दौड़, रस्साकशी चित्रकला, मेहंदी, रंगोली प्रतियोगिताएं आयोजित की गई।

कार्यक्रम मुख्य जन अभियान परिषद जिला अधिकारी, खेल युवा कल्याण विभाग जिला अधिकारी, उत्कृष्ट विद्यालय प्राचार्य ,गौरी बालापुरे की उपस्थिति में और नेहरू युवा केंद्र के सदस्य ऋ षिराज सिंह परिहार की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ स्वामी विवेकानंद की छाया प्रति पर माल्यार्पण कर किया गया। इस अवसर पर प्रिया चौधरी ने कहा कि आज युवाओं को निश्चित तौर पर स्वामी विवेकानंद के मार्गो पर चलने की आवश्यकता है। गौरी बालापुरे ने कहा कि युवाओं की सदैव प्रेरणा स्रोत विवेकानंद जैसा दूसरा और कोई हो नहीं सकता। ऋषिराज सिंह परिहार ने कहा कि स्वामी विवेकानंद राष्ट्र की अनमोल धरोहर हैं। सत्येंद्र उदयपुरी ने कहा कि स्वामी विवेकानंद जी अल्प आयु में ऐसा अनूठा इतिहास देश के लिए रच गए हैं जो कभी भुलाया नहीं जा सकता।

Advertisements

इस मौके पर खेल युवा कल्याण विभाग जिलाधिकारी ने विभाग संबंधी जानकारी से अवगत कराया साथ ही विजेता प्रतिभागियों को शील्ड व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। मंचासीन अतिथियों को स्मृति चिन्ह भेंट किया कार्यक्रम का संचालन धनंजय सिंह ठाकुर ने किया आभार राकेश मन्यासे ने व्यक्त किया। इस अवसर पर रेखा निनावे कीर्ति साहू दिनेश इरपाचे अंकित मोहकार अर्पित तिवारी लोकेश देशमुख किरण खाड़े राजेश्वरी सृष्टि सहित बड़ी संख्या में युवा मंडल महिला मंडल उपस्थित थे।

Advertisements
Advertisements
Share This Article
नमस्कार, मैं ब्रजकिशोर भारद्वाज पिछले 4 सालों से पत्रकारिता, Content Writing, Web Development की फिल्ड में कार्यरत हूँ। मैं Samacharokiduniya.in, Naukarifinder.com, Phonekadoctor.com पर हर तरह के कंटेंट लिखता हूँ।
Leave a comment

You can't copy content of this page, Sorry

Team Samacharokiduniya (:

Discover more from समाचारों की दुनिया

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Advertisements